मंगलवार, 14 दिसंबर 2021

उर्वशी साहू सफलता की ओर अग्रसर

उर्वशी साहू आज छत्तीसगढ़ में एक जान पहचाना नाम है उर्वशी ने अपने बेहतरीन अदाकारी के दम पर दर्शकों के दिल मे राज करते आ रही है . कोई भी रोल हो उर्वशी हर किरदार को अपने अभिनय से जीवंत कर देती है पर उन्हें दर्शकों का सबसे ज्यादा प्यार कामेडी में मिला. दर्शक उर्वशी और उपासना की जोड़ी जो कचरा बोदरा के नाम से काफी चर्चित है जिसे दर्शक बहुत पसंद करते है . उर्वशी साहू एक नामी कलाकार परिवार से चरणदास चोर , जमादारिन , बहादुर कलारिन, पोंगा पण्डित, हबीब तनवीर निर्देशित के गीतकार स्वर्ण कुमार साहू राजनादगांव की नातिन है प्रसिद्ध पंडवानी रेवाराम गणेश राम उनके दादा जी है . गोदना गोदा ले रीठा ले ले ,गाजामूंग कइसे के जावो पानी जैसे गीतकार ईश्वर लाल साहू की बेटी है . माता गिरीश साहू राजभारती आर्केस्टा की प्रथम गायिका की बेटी है .उर्वशी कहना है कि मेरे परिवार में कोई भी जीवित नही है , मैं अपने परिवार की कला यात्रा को जब तक जीवित हु आगे बढ़ते रहूंगी . उर्वशी कहती है कि इतने बड़े रचनाकार स्वर्ण कुमार साहू चरणदास चोर के गीतकार को कभी छत्तीसगढ़ में नाम व पहचान नहीं मिली. उर्वशी कहना है कि मैने सारे मंत्री लोगो के पास कई बार गई पर कभी सम्मान नई दिला पाई . इतने बड़े हबीब तनवीर के साथ रहकर देश विदेश तक जाने वाले और बड़े बड़े नाटकों के रचनाकार मेरे नाना जी स्वर्णकुमार साहू को मरणोपरन्त सम्मान मिलना चाहिए. एक कलाकार परिवार की बेटी होने के कारण मेरे अंदर कला के प्रति काफी रुचि है और दर्शोको का प्यार मिलता रहे यही प्रयास हमेशा करुँगी. उर्वशी कहती है कि आज के इस व्यस्त भरी जिंदगी में लोगो को हँसाना बहुत मुश्किल है . दर्शक आज हमें पसन्द करती है ये बहुत बड़ी उपलब्धि है .मैं समाज सेवा भी करती हूं ताकि मेरे परिवार को शांति मिल सके उर्वशी को ख्0क्स्त्र में माता कौशल्या सम्मान,छत्तीसगढ़ रत्न, कला साहित्य,सहित लगभग क्भ्0 सम्मान मिल चुका है . उर्वशी साहू का खुद का एक यूट्यूब चैनल है उर्वशी साहू इंटरटेनमेंट के नाम से जो आज छत्तीसगढ़ में काफी चर्चित है . उर्वशी ने हिंदी,साऊथ, भोजपुरी,सावधान इंडिया,जैसे बड़े बड़े प्रजेक्ट में भी अपनी अभिनय दिखा चुकी है. वे आने वाले समय मे बहुत जल्द अपने चैनल के लिए बड़े पर्दे की फि़ल्म निर्माण की योजना करने वाली है.

प्रमिला रात्रे का गायन से लेकर अभिनय तक का संघर्षमय जीवन

0 मात्र 300 रुपए महिने में गीतों के माध्यम से गांव के बच्चों को पढ़ाती थी 0 टेली फिल्म ‘मणिराम की बगिया’ से अभिनय की शुरुआत की - केसर सोनकर बचपन से ही संघर्ष करते आ रही प्रमिला रात्रे साक्षरता अभियान के अंतर्गत मास्टर कला जत्था की टीम के साथ गांव के लोगों को गीतों के द्वारा जागरुक करते थे। 18 साल की उम्र में उन्होंने अभिनय शुरु किया। वर्तमान में शॉर्ट फिल्म करने में व्यस्त है। वह कई रुपांतरित फिल्मों में भी काम की। बड़े परदे पर वह 5-6 फिल्मों में छोटाछोटा रोल निभायी है। वह चाहती है कि उसे बड़े परदे के लिए भी बड़ा रोल मिले। प्रमिला रात्रे ने बताया कि वह गांव में जन्मी और शहर में पढ़ाई की है। चंचल चुलबुली प्रमिला को 17 साल की उम्र में घर की जिम्मेदारी का बोझ उसे बड़ा बना दिया। बचपन से वह अपने दादा को गीत गाते और चिकारा बजाते देख उनके साथ गीत गाने का शौक हुआ। प्रमिला अपने दादा के साथ रहकर गीत गाना शुरु की फिर ग्राम कुर्रा, धरसींवा निवासी उनके मामा बसंत लहरी ने उसे रात रात भर गाना गाना सिखाए। अपने लोक कला मंच में गणेश चतुर्थी और 18 दिसम्बर को गुरुघासीदास स्मारक गिरौदपुरी में उसे गाना गाने का मौका दिए। इसके बाद वह गीत के साथ साथ नाटक भी करने लगी। फिर वह घर के आंगन में सेवा भारती में मात्र 300 रुपए महिने में गीतों के माध्यम से गांव के बच्चों को पढ़ाती थी। मास्टर कला जत्था की टीम के साथ नाटक और गीत के द्वारा गांव के लोगों को भी पढ़ाई के लिए जागरुक करते गए। उसके बाद वह 1995 में साक्षरता अभियान के अंतर्गत मास्टर कला जत्था में बतौर गायिका के रुप में 6000 रुपए में गाना गाना शुरु की। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष की उम्र में उनकी अभिनय कला की शुरुआत हुई। उनके काम से प्रभावित होकर पत्रकार अजय शर्मा नेे सच्ची घटना पर आधारित एक टेली फिल्म ‘मणिराम की बगिया’ में काम करने का मौका दिया। यह फिल्म दिल्ली दूरदर्शन में बेस्ट फीचर फिल्म अवॉर्ड घोषित हुआ। फिर इसके बाद वह मिर्जा मसूद के नाटक मुंशी प्रेमचंद की लिखी कहानी ‘गोदान’ से 1996 मेें नाटक की शुरुआत की, जो आज तक नहीं रुका है। फिर इसके बाद उसे कई रुपांतरित फिल्मों में काम करने का मौका मिलने लगा। वह शिमला, दिल्ली, भोपाल, ग्वालियर और छत्तीसगढ़ के कई जिलों में मंच पर बहुत सारे नाटक, नुक्कड़ की है। उन्होंने बताया कि मैंने इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय से लोक संगीत में डिप्लोमा की है और शास्त्री सगीत में ग्रेजुएशन व ब् साल का मध्यमा अंतिम की है। छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘परदेसिया होगे’ में उन्होंने अपनी आवाज दी है। प्रमिला ने कहा कि जलील रिजवी , मिर्जा मसुद मेरे नाटक गुरु हैं। अब वह किसी अच्छे निर्देशक के साथ बड़े परदे पर काम करना चाहती है। -------------

फिल्म समीक्षा - मानव तस्कर पर आधारित फिल्म ‘प्रेमयुद्ध’

- केसर सोनकर कलाकार - जयेश, राजेश, अजय पटेल, वीणा सेन्द्रे, दिव्या यादव, पुष्पांजलि शर्मा, अनिल शर्मा, विक्रम राज, संजू साहू निर्देशक- सुमित मिश्रा प्रोड्यूसर - आशीष शर्मा फिल्म प्रेमयुद्ध आज 10 दिसम्बर को रिलीज हुई। फिल्म देखकर निकले दर्शकों के मन में एक अलग ही उत्साह देखने को मिला कि इस फिल्म में फाइटिंग जबरदस्त है। फिल्म ड्र्ग्स और मानव तस्कर पर आधारित है। फिल्म के नायक जयेश और विलेन अजय पटेल और नायिका के रोल में ब्यूटी क्वीन वीणा सेन्द्रे है। नायिका की सहेली संजू साहू है। माता पिता की भूमिका अनिल शर्मा और पुष्पांजलि शर्मा ने निभाए हैं। अजय पटेल का फिल्मी कैरियर छॉलीवुड में ससुराल फिल्म से शुरुआत हुई है। ससुराल में दर्शकों का उन्हें बहुत प्यार मिला। फिल्म प्रेमयुद्ध में माफिया का किरदार में फिट नजर आए। माना जा रहा है कि इस फिल्म से छॉलीवुड को एक बड़ा बॉडी बिल्डर खलनायक मिला है। कहानी फिल्म की कहानी गांव के एक साहू परिवार के भाई बहन से शुरु होती है। भाई कृष्णा साहू (जयेश) और बहन काव्या साहू (दिव्या यादव) है। दोनों भाई बहन में बहुत प्यार रहता है। बहन काव्या का मानव तस्कर ने किडनैप कर लेता है। भाई कृष्णा पुलिस विभाग में पदस्थ है और डि़टेक्टिव रुप में अपनी बहन काव्या की तलाश करते है। इसी बीच नायिका रागिनी (वीणा सेन्द्रे) का कृष्णा से जुगाड़ू राजू (तरुण बघेल) का मोटर गैरेज में मुलाकात होती है और वह नायक को देखते ही वह उससे प्यार करने का नाटक करती है। नायिका रागिनी मानव तस्कर जावेद (अजय पटेल) से मिली रहती है। रागिनी ही काव्या का किडनैप करवाती है। फिल्म में शिवा (राजेश पंडया) का रोल काफी मजेदार है जो नायिका रागिनी को प्यार करता है। उसे शाहरुख खान स्टाइल में प्रपोज भी करता। शिवा (राजेश पंड्या) जुगाडू राजू (तरुण बघेल) के साथ मिलकर बीच बीच में कॉमेडी करते नजर आए। फिल्म में नायक कृष्णा (जयेश) और खलनायक जावेद (अजय पटेल) का फाइट देखते ही बनता है। साऊथ स्टाइल पर फाइट फिल्म में जान डाल दिया है। फिल्म में उर्वशी साहू और किशोर मंडल भी थोड़े ही समय के लिए नजर आए। फिल्म प्रेमयुद्ध कॉमेडी पारिवारिक है। फिल्म अच्छी बनी है। आगे फिल्म की कहानी जानने के लिये आपको फिल्म देखनी पड़ेगी. फिल्म प्रेमयुद्ध का फिल्मांकन रायगढ़ के आसपास के क्षेत्रों में हुआ है। फिल्म के डायरेक्टर सुमित मिश्रा ने कहानी को हर पहलू से मजबूत बनाने की कोशिश की है। फिल्म में गाने 5-6 है जो कर्णप्रिय है। गीत लिखे है सलाम ईरानी ने, संगीत सुनील सोनी का है। फाइटमास्टर मधु अन्ना का है। फिल्म की कास्टिंग भी काफी अच्छी की हैं।

मंगलवार, 7 दिसंबर 2021

फिल्म प्रेम युद्ध से डेब्यू करने जा रही हैं मिस ब्यूटी क्वीन वीणा सेन्द्रे

मॉडलिंग से अभिनय के क्षेत्र में कदम रखने वाली मिस वीणा सेन्द्रे को हर कोई जानता है। आज उनके काम से, उनकी अप्सरा सी खूबसूरत से सभी लोग उन्हें जानते हैं। छत्तीसगढ़ की वीणा सेन्द्रे सन् ख्0क्म् में मिस इंदौर श्री, सन् ख्0क्त्त् में मिस सेंट्रल इंडिया छत्तीसगढ़, सन् ख्0क्त्त् में मिस ट्रांस क्वीन इंडिया और सन् ख्0क्9 में मिस इंटरनेशनल क्वीन का खिताब हासिल चुकीं हैं। वीणा मॉडलिंग के क्षेत्र में रनवे शो- लक्मे फैशन वीक, बैंगलोर फैशन वीक, लखनऊ फैशन वीक और आगरा फैशन वीक में इन सबमें वाक कर चुकी हैं। छत्तीगढ़ टूरिज्म विभाग की ब्रांड एम्बेसडर भी रह चुकीं हैं। बॉलीवुड के कलाकारों में श्रीदेवी की बहुत बड़ी फैन हैं। छॉलीवुड में पद्म श्री अनुज शर्मा को फॉलो करती हैं। वे बताती हैं कि उनकी फिल्म हमेशा देखती हूं। मैं गर्व करती हूं कि छत्तीसगढ़ के कलाकार अनुज शर्मा को एक बड़ा राष्ट्रीय सम्मान पदम श्री मिला हैं। एक वे कहती हैं डायरेक्टर सतीश जैन सर की फिल्म में हमेशा नया थॉट रहता है जिससे उनके काम को बहुत पसंद करती हूं। फिल्म प्रेम युद्ध के डायरेक्टर सुमीत मिश्रा को धन्यवाद देना चाहूंगी कि वे मुझे इस फिल्म में लीड रोल के लिए आफर किया। फिल्म प्रेम युद्ध बहुत अच्छी हैं। लोगों का ध्यान जरुर खींचेगा। लोग इस फिल्म को दोबारा देखने सिनेमाघर जरुर जाएंगे। वीणा सेन्द्रे का एक ही सपना है कि वे एक सफल अभिनेत्री बने। मिस वीणा एक सरल सहज अभिनेत्री हैं। फिल्म प्रेम युद्ध से डेब्यू करने जा रही मिस वीणा सेन्द्र से हुई बातचीत के कुछ अंश - 0 मॉडलिंग से अभिनय के क्षेत्र में कैसे आना हुआ? 00 बचपन से एक्टिंग का शौक था। डायरेक्टर सुमीत मिश्रा ने मेरे शौक को साकार किया। फेसबुक से मेरी तस्वीर देखा। दो-चार लोगों से बात किया और फिर मोबाइल नंबर लेकर बातचीत कर फिल्म प्रेम युद्ध के लिए मीटिंग रखी। फिल्म प्रेम युद्ध में एक नॉटी , इमोशनल का करैक्टर करने को मिला हैं। 0 ये आपकी पहली फिल्म है तो कुछ परेशानी हुई होगी? 00 हां, पर डायरेक्टर सुमीत मिश्रा का मुझे बहुत सपोर्ट मिला। प्रोड्यूसर आशीष शर्मा बहुत ही दिलदार है जिन्होने छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री को कुछ नया देने के लिए कदम उठाया। दिल खोल अपना पैसा लगाया है। फिल्म की टीम का भी अच्छा सपोर्ट रहा। बोलने में असमर्थ थी तो डायरेक्टर सुमीत मिश्रा ने मुझे बहुत सपोर्ट किए। सुमीत मिश्रा के साथ काम करने का अच्छा एक्सपीरियंस रहा और जब भी सेट पर रहते थे तव पॉजिटिव वातावरण रहता था। 0 क्या आप अपने काम से संतुष्ट हैं? 00 हां, मैं अपने काम से संतुष्ट हूं। मुझे विश्वास है कि मैं अपना काम क्00 प्रतिशत सही की हूं। परंतु लोग बताएंगे कि मैं अपना काम सही की हूं या नहीं। 0 आप किस तरह का रोल करना पसंद करेंगी? 00 हर तरह का रोल करना पसंद करुंगी पर चैलेंजिंग करैक्टर करना ज्यादा पसंद करुंगी। 0 आपका कोई सपना हो जिसे पूरा होते हुए देखना चाहती हैं। 00 एक सफल अभिनेत्री बनूं और लोग मुझे मेरे काम से जाने, पहचाने। 0 ट्रांस ब्यूटी क्वीन बनने के लिए कितना संघर्ष करना पड़ा। 00 स्पेशल डाइट लेना, जिम जाना, योगा करना , वहीं खाना जो हेल्थ और स्कीन के लिए सही हो। मेहनत करने के लिए पीछे कभी नहीं हटी। 0 ट्रांस ब्यूटी क्वीन कांटेस्ट में भाग लेने के लिए परिवार का कितना सपोर्ट रहा। 00 मेरे परिवार का पूरा सपोर्ट रहा और छत्तीसगढ़ की जनता का भी पूरा सहयोग मिला। 0 आपको सबसे ज्यादा खुशी कब हुई। 00 ट्रांस ब्यूटी क्वीन का खिताब जीतने के बाद जब लोग बोले छत्तीसगढ़ की बेटी तब मुझे बहुत खुशी हुई। 0 आप जनता/दर्शकों को क्या संदेश देना चाहती है? 00 प्रेम युद्ध एक अच्छी फिल्म हैं लोग इस फिल्म को देखने जरुर जाएं । लोग खूब मेहनत करें ताकि सब लोग उन्हें उनके काम से जाने तथा पहचाने। कभी भी मेहनत करने से नहीं घबराएं। 0 मॉडलिंग से अभिनय के क्षेत्र में कैसे आना हुआ? 00 बचपन से एक्टिंग का शौक था। डायरेक्टर सुमीत मिश्रा ने मेरे शौक को साकार किया। फेसबुक से मेरी तस्वीर देखा। दो-चार लोगों से बात किया और फिर मोबाइल नंबर लेकर बातचीत कर फिल्म प्रेम युद्ध के लिए मीटिंग रखी। फिल्म प्रेम युद्ध में एक नॉटी , इमोशनल का करैक्टर करने को मिला हैं। 0 ये आपकी पहली फिल्म है तो कुछ परेशानी हुई होगी? 00 हां, पर डायरेक्टर सुमीत मिश्रा का मुझे बहुत सपोर्ट मिला। प्रोड्यूसर आशीष शर्मा बहुत ही दिलदार है जिन्होने छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री को कुछ नया देने के लिए कदम उठाया। दिल खोल अपना पैसा लगाया है। फिल्म की टीम का भी अच्छा सपोर्ट रहा। बोलने में असमर्थ थी तो डायरेक्टर सुमीत मिश्रा ने मुझे बहुत सपोर्ट किए। सुमीत मिश्रा के साथ काम करने का अच्छा एक्सपीरियंस रहा और जब भी सेट पर रहते थे तव पॉजिटिव वातावरण रहता था। 0 क्या आप अपने काम से संतुष्ट हैं? 00 हां, मैं अपने काम से संतुष्ट हूं। मुझे विश्वास है कि मैं अपना काम क्00 प्रतिशत सही की हूं। परंतु लोग बताएंगे कि मैं अपना काम सही की हूं या नहीं। 0 आप किस तरह का रोल करना पसंद करेंगी? 00 हर तरह का रोल करना पसंद करुंगी पर चैलेंजिंग करैक्टर करना ज्यादा पसंद करुंगी। 0 आपका कोई सपना हो जिसे पूरा होते हुए देखना चाहती हैं। 00 एक सफल अभिनेत्री बनूं और लोग मुझे मेरे काम से जाने, पहचाने। 0 ट्रांस ब्यूटी क्वीन बनने के लिए कितना संघर्ष करना पड़ा। 00 स्पेशल डाइट लेना, जिम जाना, योगा करना , वहीं खाना जो हेल्थ और स्कीन के लिए सही हो। मेहनत करने के लिए पीछे कभी नहीं हटी। 0 ट्रांस ब्यूटी क्वीन कांटेस्ट में भाग लेने के लिए परिवार का कितना सपोर्ट रहा। 00 मेरे परिवार का पूरा सपोर्ट रहा और छत्तीसगढ़ की जनता का भी पूरा सहयोग मिला। 0 आपको सबसे ज्यादा खुशी कब हुई। 00 ट्रांस ब्यूटी क्वीन का खिताब जीतने के बाद जब लोग बोले छत्तीसगढ़ की बेटी तब मुझे बहुत खुशी हुई। 0 आप जनता/दर्शकों को क्या संदेश देना चाहती है? 00 प्रेम युद्ध एक अच्छी फिल्म हैं लोग इस फिल्म को देखने जरुर जाएं । लोग खूब मेहनत करें ताकि सब लोग उन्हें उनके काम से जाने तथा पहचाने। कभी भी मेहनत करने से नहीं घबराएं।

फिल्म प्रेमयुद्ध में माफिया डॉन के किरदार में नजर आएंगे

छत्तीसगढ़ी फिल्मों के अभिनेता अजय पटेल आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है. उनकी कला में वो जादू है कि जो भी एक बार देखे, उनकी कला के कायल हो जाएंगे। उनकी एक्टिंग में जीवंतता झलकती है. वे कहते है कि मन में दृढ़ इच्छा और लगन हो तो कोई भी काम असम्भव नहीं होता। जो मन में ठान ले उसे पूरा करके ही रहता है। वे कला के दम पर अपनी पहचान बनाना चाहते है. बचपन से शौक था एक्टिंग करने का। स्कूलों में नाटकों में भाग लिया करता था। बाद में मुझे थियेटर का शौक हुआ और मुम्बई थियेटर से जुड़ गया। ऐसा करते करते उन्होंने छत्तीसगढ़ी फिल्मों की ओर कदम बढ़ाया। अजय ने कभी नहीं सोचा था कि वे फिल्मों में अपना कैरियर बनाएंगे। लेकिन ससुराल फिल्म में खलनायक का किरदार से दर्शकों से उन्हें अच्छा रिस्पान्स मिला। उनकी ख्वाहिश बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ काम करने की है. वे मुम्बई गए भी कुछ समय बिताकर छत्तीसगढ़ लौट आये. अजय पटेल ने पूरे देश में मॉडलिंग में झंडा गाड़ा था और मिस्टर इंडिया (नईदिल्ली) में टॉप टेन में जगह बनाई थी, लेकिन कुछ अभाव के चलते उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था. वे छत्तीसगढी, ओडिया और भोजपुरी में कई वेबसीरिज में काम कर चुके हैं। उन्होंने अभी तक उन्होंने त्त्- 9 छत्तीसगढ़ी फिल्में की है. जिनमें ससुराल, एक ओौर लव स्टोरी, काली प्रेम युद्ध, देवा, कुरुक्षेत्र, हुक्का पानी बंद और साथी रे। फिलहाल अजय पटेल को अब प्रेम युद्ध से काफी उम्मीदें हैं। इस फिल्म में अजय पटेल एक माफिया डॉॅन के रुप में दिखाई देंगे जो लड़कियों को स्मलिंग करते हैं। यह फिल्म साउथ की तरह बना है जो कि छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री में पहली बार बना है। फिल्म में पारिवारिक , एक्शन कॉमेडी, रोमांस सभी कुछ देखने को मिलेगा। इस फिल्म के प्रोड्यूसर आशीष शर्मा, डायरेक्टर सुमीत मिश्रा, कलाकारों में नायिका वीणा शेन्द्रे, जयेश,कॉमेडियन राजेश पंड्या और तरुण बघेल है और विशेष किरदार में दिव्या यादव नजर आएंगी।

सोमवार, 8 नवंबर 2021

‘डॉ सहाय’ को जयाप्रदा के हाथों मिला अखंड भारत गौरव सम्मान

0 एक बार फिर हुआ छॉलीवुड का नाम रोशन प्रख्यात चिकित्सक, अभिनेता एंवं समाज सेवी प्रो. डॉ अजय सहाय को अतिविशिष्ट समाज सेवाओं के लिए चंडीगढ़ में आयोजित एक विशेष समारोह में अखंड भारत गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें प्रख्यात अभिनेत्री व पूर्व सांसद सुश्री जयाप्रदा व अभिनेता राजपाल यादव के हाथों प्राप्त हुआ। डॉ अजय सहाय दूरदर्शन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय पंडवानी क्वीन ,पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई की बायोपिक बनाई गयी फिल्म में डॉ. तीजन बाई के नाना के किरदार निभाए हैं। डॉ सहाय अपने अभिनय से छॉलीवुड ही नही बल्कि बॉलीवुड तक लोगों के दिलों में राज कर रहे हैं। गरीबों के डॉक्टर’ व ‘गरीबों के मसीहा’के नाम से पूरे अंचल में प्रसिद्ध वरिष्ठ चिकित्सक व ह्रदय रोग विषेशज्ञ डॉ अजय सहाय को छत्तीसगढ़ी कला और संस्कृति के प्रचार प्रसार हेतु भोला पठार पर्यटन स्थल द्वारा डॉ. तीजन बाई के हाथों विशेष सम्मान भी प्राप्त हुआ है। छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति के साथ-साथ डॉ सहाय का समाज सेवा, शिक्षा, साहित्य में भी उल्लेखनीय योगदान हैं।

‘भाई भाई के मया’ टारजन का ड्रीम प्रोजेक्ट

शुभ्रा फिल्म के बैनर तले बन रही निर्माता निर्देशक विक्की सिंह राजपुत (टारजन) की फिल्म ‘भाई भाई के मया ’ उनकी ड्रीम प्रोजेक्ट है. फिल्म में उन्होंने दर्शकों की पसंद का विशेष ख्याल रखा है और वो सब कुछ देने की कोशिश की है जो छत्तीसगढ़ की जनता फिल्मों में देखना चाहती हैं. जिसमें आपको रोमांस भी देखने को मिलेगा तो एक्शन ,मारधाड़ ,सन्देश , शानदार लोकेशन भी देखने को मिलेगा. इस फिल्म की कहानी पारिवारिक है जो मौजूदा हालातों को प्रदर्शित करती है. फिल्म के नायक एक्शन स्टार विक्की सिंह राजपुत (टारजन) और पुनीत सोनकर अपने कई फिल्मों में अपने अभिनय कर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अच्छी पहचान बनाई है. दोनों की फिल्में टाकीजों में पहले भी अच्छा प्रदर्शन हो चुकी है. नायिका आशी सोनी और बरखा मानिकपुरी की यह पहली फिल्म है। उम्मीद है इस फिल्म से दोनों नायिका अपनी अदाओं से दर्शकों को आकर्षित करेंगी। संगीता निषाद बेहतरीन कलाकार हैं, उनका अभिनय हमेशा लोगों को पसंद आया है इस फिल्म में भी संगीता ने अपना अच्छा अभिनय देने की कोशिश की है. अन्य कलाकार है डोमार सिंह ठाकुर, घनश्याम वर्मा, जयंत साहू, टीकम सिंह, रितेश दुबे, लहरे दादा, केशर सोनकर, प्रमिला रात्रे, कुणाल सिंह ठाकुर जानी नेताम, अमरौतिन धृतलहरे, श्रीराम साहू, संतोष थापा, महराज जी, भजन मानिकपुरी, लव कुमार, सोहन,राहुल कश्यप, दास मानिकपुरी, रवि दीवान, सोनू ठाकुर, उमेशदीप, मयंक तिवारी, , दिलीप भारद्वाज, चंदन साहनी, मनहरण साहू, कविता, कृृष्णा निषाद, यशवंत धीवर, अनमोल, भास्कर, संत, संजय , राजा, बोधन साहू विनोद, लवकुमार, राहुल है। बाल कलाकार महिमा सिंह राजपूत है।इस फिल्म के कैमरामेन, शैलेन्द्र वर्मा हैं। फाइट मास्टर ,गीत , संगीत विक्की सिंह राजपुत (टारजन) है। विक्की सिंह राजपुत और महिमा सिंह राजपुत ने स्वर दिए हैं। फिल्म के गाने दर्शकों को पसंद आयेगा, ऐसी उम्मीद है.