मंगलवार, 12 नवंबर 2019

अंशु श्रीवास्तव एक उभरती प्रतिभा


  1. फ़िल्म तैं मोर लव स्टोरी से छालीवुड में एंट्री
    (हमर छालीवुड - रिपोर्ट सुनील सागर)
  2. नवम्बर में रिलीज होने वाली छत्तीसगढ़ी फ़िल्म तैं मोर लव स्टोरी से एक होनहार नायिका और डांसर का सिल्वर स्क्रीन पर एंट्री होने जा रहा है जिसका नाम है अंशु श्रीवास्तव। पेशे से नर्सिंग की स्टूडेंट भिलाई की रहने वाली है फ़िल्म तैं मोर लव स्टोरी में उन्होंने एक शानदार गाने में अपने अभिनय और डांस का जलवा बिखेरा है अंशु एक बेहतरीन डांसर है और उनकी रुचि गायकी में भी है अंशु बताती है कि उनकी मुलाकात गुलशन साहू जोकि आज कई फ़िल्म में हीरो के रोल में आ रहे है उनके माध्यम से डायरेक्टर सुनील सागर से परिचय हुआ उसके बाद उनका परदे पे अपने आपको देखने का ये शौक पूरा  हुआ .

  3. उन्होंने ने ही मुझे तय मोर लव स्टोरी फ़िल्म में ब्रेक दिलवाया क्योंकि उस फिल्म के हीरो सतीश सॉव , निर्देशक दानेश निषाद सुनील के पहले से ही परीचित थे, इस तरह इस फ़िल्म में उनकी एंट्री अपने प्रतिभा के दम पर हुई  पूरी फ़िल्म की यूनिट ने उनके काम को बहुत सराहा अंशु का पूरा परिवार उन्हें बहुत सपोर्ट करता है, इस बीच उन्हें 2 फिल्मो में सह नायिका के रोल का  ऑफर भी मिला था पर एक्जाम होने के कारण  वो फ़िल्म नही कर पायी,अंशु का पैतृक गाँव सरायपाली क्षेत्र में है वो अपनी क्षेत्र का नाम अपने प्रतिभा से रौशन करना चाहती है अंशु कबड्डी की राज्य स्तरीय खिलाड़ी भी रह चुकी है और अब अपना योगदान छालीवुड में देना चाहती है.

सोमवार, 11 नवंबर 2019

"संगी जनम जनम के" फिल्म का मुहूर्त हुआ, शूटिंग 12 से


 माँ भानेश्वरी फिल्म के बैनर तले बनने जा रही निर्माता भोलाशंकर महोबिया की फिल्म "संगी जनम जनम के" का राजनांदगांव के आशीर्वाद पैलेस में मुहूर्त सम्पन्न हुआ. मुख्य अतिथि मोहन सुंदरानी, विशिष्ट अतिथि छालीवुड स्टारडम के सम्पादक अरुण बंछोर, हमर छालीवूड के सम्पादक श्रीमती केशर सोनकर एवं अभिनेत्री उपासना वैष्णव थी. कार्यक्रम का संचालन अभिनेत्री उर्वशी साहू ने किया। निर्देशक मिर्जा मकसूद बेग, फिल्म के नायक देवेंद्र साहू एवं नायिका तनु प्रधान ,  ताम्रकार, रज्जू चंद्रवंशी, मनोज वर्मा, अमित साहू भी उपस्थित थे. छालीवुड में पहली बार ऐसा हुआ कि फिल्म का मुहूर्त केक काटकर किया गया. इस अवसर को फिल्म का जन्मदिन मानकर उत्सव मनाया गया. मुख्य अतिथि छालीवुड के भीष्पितामह मोहन सुंदरानी ने कलाकारों को बधाई देते हुए कहा कि फिल्म बनाना आसान नहीं है फिर भी निर्माता फिल्म बनाने आगे आ रहे हैं यह छालीवुड के लिए सौभाग्य की बात है. कलाकार मन लगाकर काम करें क्योकि यह अवसर बार बार नहीं मिलता। साथ ही उन्होंने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग राजनांदगांव के इसी आशीर्वाद पैलेस में करने का भी ऐलान किया। फिल्म में उपासना उर्वशी की जोड़ी कॉमेडी करती नजर आएगी। उन्हें चम्पा और चमेली का रोल दिया गया है. पत्रकार केशर सोनकर अभिनेत्री तनु प्रधान की माँ की भूमिका में दिखेंगी। अभिनेता देवेंद्र साहू इस फिल्म को लेकर बहुत ही उत्साहित हैं क्योकि उनके हाथ तीन और है. निर्माता भोलाशंकर महोबिया की यह पहली फिल्म है.

गुरुवार, 7 नवंबर 2019

गाँव से शहर आया और बन गया एक्शन स्टार

लव दीवाना से है दिलेश साहू को बहुत उम्मीद
- अरुण बंछोर / श्रीमती केशर सोनकर
 गाँव में खेती किसानी में परिवार वालों का साथ दे रहा एक युवक गाँव से शहर आया और बन गया छालीवुड का एक्शन स्टार। जी हाँ हम बात कर रहे हैं लव दीवाना फिल्म के नायक दिलेश साहू का. दिलेश एक होनहार और मिलनसार व्यक्ति है. जिन्होंने अपने भाई मोहित साहू के प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म मोर जोड़ीदार से फिल्म इंडस्ट्री में डेव्यू किया था. उनकी दूसरी फिल्म लव दीवाना आज ही रिलीज हो रही है. दिलेश छालीवुड का अब एक्शन स्टार है.उन्होंने अभी कुछ ही फिल्मे की है लेकिन वे अपने अभिनय से निर्माता निर्देशकों का दिल जीत लिया है। आज दिलेश हमारे आमंत्रण पर हमर छालीवुड के दफ्तर पहुंचे जहां हमने उनसे हर पहलुओं पर बात की. पेश है बातचीत के सम्पादित अंश.
0 आपको एक्टिंग का शौक कब से है ?
00 मुझे एक्टिंग का शौक बचपन से ही रहा है। लेकिन सोचा नहीं था कि एक दिन फिल्मों में काम करूंगा और लोग मेरे काम को पसंद करेंगे।
0 फिर मौका कैसे मिला और आपके प्रेरणाश्रोत कौन है ?
00 मेरा कोई रोल मॉडल नहीं है। लेकिन मै साउथ के हीरो अल्लू अर्जुन को फॉलो करता हूँ और फिल्मो में मौका भाई मोहित साहू ने दिया।मै गाँव में रहकर खेती किसानी में हाथ बटा रहा था तभी मोहित भैया ने मुझे फिल्म में मौका देकर मेरा कॅरियर बना दिया।

0 आपकी फिल्म लव दीवाना आज ही रिलीज हो रही है, आपकी इस फिल्म से कितनी उम्मीद है?
00 बहुत उम्मीद है कि दर्शक इस फिल्म को पसंद करेंगे, क्योकि पूरी टीम ने बहुत मेहनत किया है.फिल्म में कोइ कमी ना रह जाए इसके लिए हमने रात दिन एक कर दिए थे.
0 छालीवुड की क्या सम्भावनाये है?
00 बेहतर है। आने वाले समय में यहां की फिल्मे बॉलीवुड की तरह ही चलेंगी।यहां फिलहाल दर्शकों की कमी है। लोगो में अपनी भाषा के प्रति वो रूचि नहीं है जो होनी चाहिए और जो दर्शक है उनकी रुझान हिन्दी फिल्मो की ऑर है।
0 तो छालीवुड की फिल्मे दर्शकों को क्यों नहीं खीच पा रही है?
00 क्योकि यहां की फिल्मो में कुछ कमियां दिखती है। गीत ,संगीत ,एक्शन सभी कुछ एक साथ दर्शकों के हिसाब से हो संभव नहीं हो पाता। 
  0 कभी आपने सोचा था की फिल्मो को ही अपना कॅरियर बनाएंगे ?
00 नहीं ! लेकिन शुरू से ही मै एक्टिंग को पसंद करता था। अब इसी लाईन पर काम करता रहूंगा। लगातार काम करूंगा।
0 सरकार से आपको क्या अपेक्षाएं हैं?
00 सरकार छालीवुड की मदद करे। टाकीज बनवाए, नियम बनाये। छत्तीसगढ़ी फिल्मो को सब्सिडी दें ताकि कलाकारों को भी अच्छी मेहनताना मिल सके।
0 आपका कोई सपना है जो आप पूरा होते देखना चाहती हैं?
00 छालीवुड में कुछ करके दिखाना चाहता हूँ। अब लगातार फिल्मो में ही काम करते रहने की तमन्ना है। मै चाहता हूँ कि लोग मुझे बेस्ट नायक के रूप में जानें।


छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को पूरी दुनिया में बिखेरेंगी नन्ही बच्चियां

मोहन सुंदरानी खोजने और तरासने में जुटे हैं
- श्रीमती केशर सोनकर 

 
अपनी संस्कृति की पहचान देश भर में हो ये कौन नहीं चाहेगा। जी हाँ, राज्य की छोटी छोटी होनहार बच्चियां छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को देश भर में बिखेर रही है. और यह संभव हो रहा है छालीवुड के भीष्मपितामह मोहन सुंदरानी के माध्यम से. श्री सुंदरानी ऐसी छोटी छोटी कलाकारों को खोज खोज कर तराशने में जुटे हुए हैं. छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति बारहमासी गीत कर्मा, ददरिया, जसगीत भजन आदि को देश विदेश में ये नन्ही बच्चियां अपनी आवाज के माध्यम से पहुंचा रही है.अभी हाल ही में आरू साहू को सुंदरानी वीडियो वर्ल्ड ने गौरा गौरी गीत से और स्वेच्छा साहू को सतनामी पंथी गीत से लांच किया। इन दोनों बालिकाओं ने कुछ ही दिनों में पूरे विश्व में धूम मचा दी है. छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की पहचान पूरी दुनिया में छाने लगी है. श्री मोहन सुंदरानी का उद्देश्य छत्तीसगढ़ी गीत संगीत और संस्कृति को दुनिया में पहचान दिलाना है. सानवी सुंदरानी की कला भी मोहन सुंदरानी की देन है. सानवी से भी छत्तीसगढ़ी गीत गवा रहे हैं। इसके पूर्व स्वर्णा दिवाकर और गरिमा दिवाकर को भी श्री सुंदरानी ने लांच किया था आज दिवाकर बहनें छत्तीसगढ़ की शान बनी हुई है. गौरा - गौरी, बिहाव गीत, पंथी ,राम- कृष्ण के गीतों ने उन्हें काफी लोकप्रिय बना दिया है। श्री सुंदरानी छत्तीसगढ़ के गाँव गाँव घूमकर ऐसी ही प्रतिभाओं की खोज कर रहे हैं.

मंगलवार, 5 नवंबर 2019

‘लव दीवाना’ की मॉर्डन गर्ल हेमा

8 नवंबर को रिलीज़ होने जा रही छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘लव दीवाना’ में आप हेमा शुक्ला को अहम् किरदार में देखेंगे। ‘लव दीवाना’ में किस तरह का किरदार है पूछने पर हेमा बताती हैं- प्रगति राव की फ्रेंड का रोल किया है, जो एक मॉर्डन गर्ल है। ‘लव दीवाना’ की पूरी टीम ने जमकर मेहनत की है। मुझे पूरी उम्मीद है यह फिल्म कमाल करेगी। इस फिल्म के प्रोड्यूसर मोहित साहू जी और डायरेक्टर प्रवीर दास जी का शुक्रिया अदा करना चाहूंगी जिन्होंने अपनी फिल्म का मुझे हिस्सा बनाया। इस समय मेरी बीएससी फर्स्ट इयर की पढ़ाई चल रही है। पढ़ाई के साथ मॉडलिंग भी जारी है। बारहवीं क्लास में ही मॉडलिंग शुरु कर दी थी। सबसे पहले छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘सोल्जर छत्तीसगढ़िया’ का ऑफर आया। सोचा फिल्म में चांस मिल रहा, क्यों पीछे रहना, वो फिल्म कर ली। सुपर डूपर हिट फिल्म ‘हंस झन पगली फंस जबे’ के यादगार बन पड़े गाने “मीठ मीठ लागे मया के बानी…” में जिस लड़की की शादी होते दिखाया गया वह मैं ही हूं। एक और फिल्म की है जय भोले मया में डोले, जो फरवरी 2020 में प्रदर्शित होगी। ‘हंस झन पगली फंस जबे’ के भोजपुरी संस्करण में अनिकृति चौहान की फ्रेंड का रोल कर रही हूं।

‘लव दीवाना’ का जादू चलेगा युवाओं पर - प्रवीर दास


प्रवीर दास की बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म ‘लव दीवाना’ 8 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। युद्ध स्तर पर इस फिल्म का प्रमोशन हो रहा है। प्रवीर कहते हैं- ‘लव दीवाना’ यूथ के बीच कमाल करेगी। फिल्म की कहानी कॉलेज के इर्द-गिर्द घुमती है। हीरो दिलेश साहू एकदम नये गैटअप में नजर आएंगे।
एक छोटी सी मुलाकात में प्रवीर दास ने बताया- छत्तीसगढ़ में जिस तरह की फिल्में पसंद की जाती हैं वह सब मसाला आपको ‘लव दीवाना’ में देखने मिलेगा। एक्शन है, रोमांस है, परिवार के प्रति प्यार है और भरपूर ड्रामा है | जमकर कॉमेडी भी है, ताकि बोरियत की गुंजाइश ना रहे। डायरेक्टर को फिल्म का कप्तान माना जाता है । मेरे कंधों पर एकदम से बड़ी जिम्मेदारी आ गई थी। फिल्म के निर्माता मोहित साहू जी ने जिस तरह हर कदम पर मुझे सपोर्ट किया मेरा मनोबल हमेशा ऊंचा बने रहा। मैं नई टेक्नालॉजी को समझने के साथ खूब पढ़ते भी रहा हूं। इस फिल्म में हमने कई जगहों पर नई तकनीकों का इस्तेमाल किया। अब तक 20 से ज्यादा फिल्मों में VFX एनिमेशन्स का काम करने के बाद मुझे ‘लव दीवाना’ में सबसे बेहतर प्रयोग करने का मौका मिला। फिल्म का विज़ुअल्स कहीं से भी बॉलीवुड की किसी बड़े स्तर की हिंदी फिल्म से कम नजर नहीं आएगा। सिनेमा टीम वर्क है। इस फिल्म में पूरी टीम ने अपनी ताकत झोंक दी। 6 गाने हैं। सारे गाने बहुत अच्छे बन पड़े हैं। संगीतकार सुनील सोनी ने फिल्म का म्यूजिक युवा पीढ़ी को ध्यान में रखकर तैयार किया है। मेरा सबसे पसंदीदा गाना फिल्म का टाइटल सांग “लव गुरु…” है, जो कि यू ट्यूब पर आ चुका है। वहीं सिनेमेटोग्राफी छत्तीसगढ़ और भोजपुरी फिल्मों के टॉप कैमरामैन सिद्दार्थ सिंह की है। ट्रेलर देखकर आपको अंदाज़ा लग जाएगा फिल्म किस क्वालिटी पर बनी है। डायरेक्टर प्रवीर दास बताते हैं- हम लोग कुम्हारी में फिल्म का क्लाइमेक्स फाइट शूट कर रहे थे । हीरो दिलेश साहू को रस्सी से 5 फ़ीट की उंचाई से कूदना था दिलेश कूद तो गए पर जब वापिस पीछे आने लगे तो मैंने देखा बड़े-बड़े सरिया लगे हुए थे। अगर मैं सही वक़्त पर दौड़कर दिलेश को नहीं रोका होता तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था | मैंने खतरा देखते हुए शॉट्स को चेंज करने कहा पर दिलेश ने बोले- अगर आपने पहले से सोच रखा है तो मुझे यही शॉट करना है। उनके ये जोश और काम के प्रति समर्पण को देखकर हमारे भीतर भी आत्मविश्वास जागा। हमने खतरा उठाते हुए वह शॉट लिया, जो कि फिल्म का बेस्ट शॉट बन पड़ा है।

दिलेश की ‘लव दीवाना’ का धमाका 8 को


‘मोर जोड़ीदार’ में अपने काम की छाप छोड़ चुके हीरो दिलेश साहू की दूसरी बहुप्रतिक्षित फिल्म ‘लव दीवाना’ 8 नवंबर को छत्तीसगढ़ के सिनेमाघरों एवं मल्टीप्लेक्स में प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर मोहित साहू हैं। दिलेश साहू मुख्य रूप से ग्राम बिटकुली जिला बलौदाबाजार के रहने वाले हैं। ‘मोर जोड़ीदार’ से दिलेश साहू का फिल्मी कैरियर शुरु हुआ। यह निर्माता मोहित साहू की ही फिल्म थी। लेकिन इसके पहले एक शार्ट फिल्म ‘नाबालिग’ में दिलेश खुद को आजमा चुके थे। ‘मोर जोड़ीदार’ के बाद अब ‘लव दीवाना’ दिलेश का नया धमाका होगा। दिलेश बताते हैं ‘लव दीवाना’ में जहां कॉलेज में पढ़ने वाले युवक युवती की प्यार मोहब्बत की दास्तान है, वहीं इसमें भरपूर एक्शन व मारधाड़ भी है। मुझे यह बताते खुशी हो रही है कि ‘लव दीवाना’ से मेरे फिल्मी सफर की गाड़ी गति पकड़ेगी तो 2020 में तेजी से भागती नजर आएगी। 2020 में ‘मोर जोड़ीदार-2’, ‘रजनी’, ‘मैं दिया तैं मोर बाती’ जैसी फिल्में आएंगी। और भी कुछ फिल्मों को लेकर बात चल रही है, जिनमें से एक फिल्म ‘रामा’ साउथ स्टाइल में बनेगी जो कि एक्शन से भरपूर होगी। इसे खुद मोहित साहू जी डायरेक्ट करेंगे। निर्माता मोहित साहू जी की ‘मोर जोड़ीदार-2’ और निर्माता-निर्देशक अनुपम भार्गव जी की फिल्म ‘रजनी’ जहां बनकर तैयार है, वहीं निर्देशक अभिषेक सिंह जी की फिल्म ‘मैं दिया तैं मोर बाती’ की शूटिंग जारी है। छत्तीसगढ़ की 18 व महाराष्ट्र के नागपुर शहर की एक स्क्रीन शामिल है। मुख्य कलाकार दिलेश साहू, प्रगति राव, माया साहू , क्रांति दीक्षित, धर्मेन्द्र चौबे, सीमा सिंग एवं हेमा शुक्ला हैं। डायरेक्शन प्रवीर दास का है। प्रोड्यूसर मोहित साहू ने बताया कि लव दीवाना पारिवारिक, संगीतमय एक्शन से भरपूर प्रेम कहानी है। हीरो दिलेश साहू इससे पहले एन. माही प्रोडक्शन की ही फिल्म ‘मोर जोड़ीदार’ कर चुके हैं। वह उनकी पहली फिल्म थी। दिलेश कहते हैं- ‘लव दीवाना’ के लिए मैंने अपनी पिछली फिल्म से कई गुना ज्यादा मेहनत की है। यह फिल्म प्रभात रायपुर, सिनेमैक्स रायपुर, कार्निवल रायपुर, चंद्रा भिलाई, सत्यम बिलासपुर, रामनिवास रायगढ़, देवश्री धमतरी, अलखनंदा अंबिकापुर, बालाजी कसडोल, चित्रा कोरबा, मनुराज मुंगेली, गरिमा पिथौरा, सिटी सिनेमा बसना, सिटी सिनेमा सारंगगढ़, अप्सरा दुर्ग, सिने वर्ल्ड कांकेर, विनय बालोद, जयश्री नागपुर एवं पीहू मल्टीप्लेक्स खरसिया में एक साथ प्रदर्शित हो रही है।