छालीवुड में कॉमेडियनों की कमी नहीं है लेकिन "लव दीवाना" में कॉमेडी कुछ हटकर है. बॉलीवुड रिटर्न नंदकुमार याने नंदू चेलक इस फिल्म में अपनी कॉमेडी के जरिये लोगों को खूब हंसाएंगे। नंदू को अपनी इस फिल्म से 100 फीसदी उम्मीद है कि यह फिल्म दर्शकों को बहुत ही पसंद आएगी क्योकि "लव दीवाना" में सब कुछ मसाला है. कॉमेडी, एक्शन, रोमांस एवं पारिवारिक फिल्म है. उन्होंने बताया कि फ़िल्म में मेरे रोल लीड कॉमेडियन का है, साथ ही फ़िल्म में मेरा लव स्टोरी है, ब्रेकअप है, मिलन है।इस फ़िल्म में कुछ नया देखने को और सीखने को मिलेगा। इस फ़िल्म को प्रवीर दास बहुत ही सुंदर तरीके से निर्देशन फ़िल्म है। उनका कहना है कि छालीवुड में काम करने वाली सभी एक्टर उनके आदर्श है। क्योकि सबसे मुझे कुछ ना कुछ सीखने को ही मिलता है। मै अपने कामो से पूरी तरह से संतुष्ट हूँ। "लव दीवाना" उनके जीवन की सबसे बेहतर फिल्म है। वे किसी की नक़ल नहीं करना चाहते और अपने बलबूते पर ही आगे बढऩा चाहते हैं। बचपन से शौक था एक्टिंग करने का। लोगो को देखकर लगा की मुझे भी इस क्षेत्र में कुछ करना चाहिए। बचपन में मै स्कूल में ड्रामा किया करता था। बाद में मुझे थियेटर का शौक हुआ। ऐसा करते करते मैंने छत्तीसगढ़ी फिल्मो की ऑर कदम बढ़ाया। नंदू का कहना है कि मैं सिखाता रहता हूँ और कोशिश करता हूँ की मुझे काम मिलता रहे। काम नहीं मिलने पर भी मै निराश नहीं होता हूँ।
छत्तीसगढ़ी फिल्मो की हर ख़बरें, हर माह आपके पास पहुंचाने की ललक। संपादक - श्रीमती केशर सोनकर
मंगलवार, 29 अक्टूबर 2019
शनिवार, 26 अक्टूबर 2019
मिल गईली चंदनियाँ को पांच नेशनल एवार्ड
- अरुण बंछोर
रायपुर। झारखंड के जनसम्पर्क विभाग द्वारा आयोजित झारखंड नेशनल फिल्म फेस्टिवल में छत्तीसगढ़ के निर्माता निर्देशक संतोष जैन की भोजपुरी फिल्म मिल गईली चंदनियाँ को पांच नॅशनल एवार्ड मिले हैं. इस फिल्म को क्षेत्रीय फिल्म की श्रेणी से ऊपर राष्ट्रीय स्तर का फिल्म माना गया, वही धर्म्रन्द्र चौबे को बेस्ट खलनायक का अवार्ड दिया गया. सुनील सोनी और मुनमुन को बेस्ट सिंगर, शमशेर सिवानी को बेस्ट संगीतकार का अवार्ड मिला। फिल्म के सहायक निर्देशक प्रभाकर बारमैन और अरुण यादव है. यह फिल्म छत्तीसगढ़ी भाषा में भी रिलीज होने वाली है.अवार्ड मिलने पर बेस्ट खलनायक धर्मेंद्र चौबे ने ने कहा कि मैंने अपने किरदार को ईमानदारी से निभाया है।मै आभारी हूँ संतोष जैन का जिन्होंने मुझे इस लायक समझा। जाने माने खलनायक अभिनेता , निर्देशक धर्मेन्द्र चौबे अब फिल्मो की मांग है। उन्होंने करीब 25 फिल्मे की है और छालीवुड मे अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। रिकार्ड कमाई करने वाली फिल्म राजा छत्तीसगढिय़ा में धर्मेन्द्र चौबे मुख्य खलनायक की भूमिका में है। इतना ही नहीं धर्मेन्द्र चौबे फिल्मो में बुरे इंसान जरूर है पर असल
जिंदगी में वे जिंदादिल इंसान और मिलनसार हैं।

शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2019
डोला रे डोला गाने पर डांस करेंगे विशु
छत्तीसगढ़ के होनहार कलाकार विशु ध्रुव डोला रे डोला गाने पर डांस करेंगे। जी हाँ सारती लव यू जान फिल्म में एक रैगिंग के दौरान उनसे जबरन इसी गाने पर डांस कराया जाता है. विशू बताते हैं कि इस फ़िल्म में मेरा कैरेक्टर हीरो पद्मश्री अनुज शर्मा जी का कालेज दोस्त के रूप में है जिसमे विलेन रवि साहू और हेरोईन एल्सा घोष के द्वारा मुझसे कालेज में रैंकिंग लिया जाता है और मुझे डोला रे डोला गाने पर डांस करवाया जाता है, और इस फिल्म में मेरा कुछ चुनिंदा संवाद भी जिसे लोग हसेंगे, और इस फ़िल्म में मुझे 2 गाने में पर फोकस किया गया है पहला रैंकिंग वाला गाना में और दूसरा कालेज पिकनिक के अंताक्षरी गाने में मुझे गाना करने अकेले गाना करने का मौका मिला है, इस फ़िल्म में मुझे पहली बार पद्मश्री अनुज शर्मा जी के साथ काम करने का मौका मिला है, और डायरेक्टर सलीम खान जी के तीसरी बार काम करने का मौका मिला, है इस फ़िल्म के सभी कलाकारों का बहुत अच्छा सपोर्ट मिला है, मुझे उम्मीद है इस फ़िल्म में मेरा रोल सबको पसन्द आएगा।
गुरुवार, 24 अक्टूबर 2019
रजनी में दिलेश साहू और रेनू वर्मा की जोड़ी नजर आएगी
छत्तीसगढ़ी फिल्मों के जाने-माने और लीक से हटकर सिनेमा रचने वाले युवा निर्देशक अनुपम भार्गव इन दिनों बिलासपुर में अपनी छत्तीसगढ़ी फिल्म रजनी की शूटिंग में व्यस्त है अनुपम ने बताया कि फिल्म रजनी का दूसरा शेडूल आज ही पूरा हुआ है इस फिल्म में एक्शन स्टार दिलेश साहू और नवोदित अभिनेत्री रेनू वर्मा की जोड़ी नजर आएगी फिल्म एक रोमांटिक फिल्म है जिसमें एक बहुत सशक्त संदेश भी है जैसा कि अनुपम की फिल्मों में हमेशा होता है अनुपम बताते हैं कि इस फिल्म का म्यूजिक बड़ा शानदार है जिसे मनोहर यादव ने कंपोज किया है और शशि भट्ट ने लिखा है फिल्म युवा वर्ग को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है जो कि अगले साल 24 अप्रैल 2020 से छत्तीसगढ़ के सभी सिनेमाघरों में एवं मल्टीप्लेक्स शो में भव्य तरीके से प्रदर्शित की जाएगी रजनी की टीम की तरफ से फिल्म की लीड एक्ट्रेस रेनू वर्मा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।
अतरंगी से डेब्यू करेगी ‘चंचल’
चंचल साहू ‘अतरंगी’ से छत्तीसगढ़ी सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं। भिलाई की रहने चंचल बताती हैं- बचपन से ही कला के प्रति लगाव था। स्कूल-कॉलेज के वार्षिकोत्सव में होने वाले नाटकों में छोटी-छोटी भूमिकाएं की। जल्द शादी हो गई। भिलाई में ही थिएटर करने लगी। इस बीच मुझे छोटी एड एवं लघु फ़िल्म में काम करने का मौका मिला। किसी कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी फ़िल्मों के डायरेक्टर पवन गुप्ता जी से मुलाकात हुई। उंन्होंने मुझे फ़िल्म ‘अतरंगी’ में काम करने का अवसर दिया। जल्द यह फिल्म रिलीज़ होने वाली है। इसके अलावा एक-दो और छत्तीसगढ़ी फ़िल्मों के लिए बात चल रही है। मैं भाग्यशाली हूँ कि सिनेमा के लिए परिवार का हमेशा सपोर्ट रहता है।
पहले एक्टर हैं फिर डायरेक्टर है पवन गुप्ता
"लव दीवाना’ में विधायक है
छालीवुड के जाने माने अभिनेता एवं डायरेक्टर पवन गुप्ता फिल्म ‘लव दीवाना’ में एक विधायक के किरदार में दिखेंगे। जो खलनायक हैं। इस फिल्म से पवन के जुड़ने के पीछे रोचक कहानी है। पवन किसी सब्जेक्ट पर ‘लव दीवाना’ के प्रोड्यूसर मोहित साहू से मिटिंग करने गए थे। दोनों की मुलाकात ‘लव दीवाना’ के शूट के समय हुई। तब मोहित साहू एवं फिल्म के डायरेक्टर प्रवीर दास को विधायक के किरदार के लिए एक अलग चेहरे की तलाश थी। दोनों को लगा कि इस किरदार के लिए पवन के अलावा दूसरा कोई चेहरा उपयुक्त हो नहीं सकता। दोनों ने विधायक के रोल का प्रस्ताव रखा जिस पर पवन ना नहीं कह पाए।
संक्षेप में पवन ने बताया कि मेरे व्दारा निर्देशित फिल्म ‘तोर खातिर’ 2015 में आई थी। अभी ‘अतरंगी’ आने वाली है। मैं मूलतः एक्टर हूं। लेकिन वक़्त के साथ समझौता करते हुए डायरेक्टर बन गया। ऐसी स्थिति में फिल्मों में एक्टिंग का काम मुश्किल हो गया। (हंसते हुए) ज्यादातर लोग डायरेक्टर ही समझते हैं और एक्टिंग का मौका नही देते। मुझे खुशी है कि मोहित साहू जी अपनी फिल्म ‘लव दीवाना’ में एक्टिंग का मौका दिए। फ़िल्म बहुत अच्छी बनी है। हीरो दिलेश साहू बढ़िया एक्टर हैं। उनका भविष्य उज्ज्वल है। आगे अगर मैं किसी फ़िल्म का निर्माण किया तो जरूर सोचूंगा दिलेश को लूं। ‘लव दीवाना’ में मेरा विधायक का जो रोल है, निगेटिव है। पूरी कोशिश रही कि अपने रोल के साथ न्याय कर सकूं। बाकी तो फैसला दर्शकों के हाथ है। मोहित जी का बहुत बहुत थैंक्स जो मुझे इस लायक समझे। आगे भी चाहूंगा कि उनके साथ कोई बड़ी फिल्म करूं। इसके अलावा पवन गुप्ता ने बहुत सारे फिल्मो में चरित्र अभिनेता का किरदार निभाया है.

बुधवार, 23 अक्टूबर 2019
दर्शकों के लिए एक सन्देश है, " सारी लव यू जान"
दर्शकों के लिए एक सन्देश है, " सारी लव यू जान. यह कहना है फिल्म के चरित्र अभिनेता दिनेश साहू का. दिनेश इस फिल्म में एक मेहमान कलाकार के रूप में नजर आएंगे। उनका कहना है कि उन्हें फिल्म " सारी लव यू जान" से बहुत उम्मीद है. बल्कि पूरा विशवास की यह फ़िल्म खूब चलेगी। इस फ़िल्म मे मेरी छोटी सी भूमिका है, मै एक सीन मे अनुज शर्मा और संजू साहू के साथ नज़र आउंगा। एक प्रश्न के उत्तर में वे कहते हैं कि इस फ़िल्म मेरा अनुभव अच्छा रहा, अनुज जी और संजू जी एवं सलीम जी के साथ काम करने मे मजा आया,सलीम जी के काम कराने का तरीका अलग है चूंकि वह एक बेहतरीन ऑर्टिस्ट है इसलिए वह ऑर्टिस्ट से अच्छा काम निकाल लेते है। दर्शक इस फ़िल्म को इसलिये देखें कि यह फ़िल्म आज तक बनी छत्तीसगढ़ी फ़िल्म से अलग है, इसकी स्टोरी एकदम नई है जो आज तक छत्तीसगढ़ी मूवी मे देखने नही मिली है,यह फ़िल्म दर्शको को एक संदेश देते नज़र आएगी। इस फ़िल्म मे स्टार कास्ट बहुत बढ़िया है नए पुराने कलाकार का समावेश है जो सबको पसंद आएगी, और खास बात ये है फ़िल्म का डायरेक्शन ज़बरदस्त है जो सलीम खान ने किया है,जिनको इस छेत्र मे काफी अनुभव है इस फ़िल्म के गाने भी बहुत अच्छे है जो सुनने मे बहुत कर्णप्रिय लगते है, कुल मिलाकर फ़िल्म मसालेदार है जो दर्शकों को खूब पसंद आयेगी। इस फ़िल्म मे निर्देशक सलीम खान ने अपनी जान फूंक दी है,सलीम खान जी ने अपने डायरेक्शन से कई फ़िल्म, नाटक, शॉर्ट फिल्म व अन्य कला से अपना लोहा मनवा चुके है उनके बारे मे जितनी तारीफ करे कम है।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)