सोमवार, 4 नवंबर 2019

छत्तीसगढ़ी फिल्म बिरादरी को चाहिए प्रदेश भर में थियेटर

मेरी राय - अरुण बंछोर
छत्तीसगढ़ी फिल्मों पर आधारित हमारी पत्रिका का मकसद छॉलीवुड के लोगों को सूचीबद्ध करने का प्रयास नहीं है, बल्कि छत्तीसगढ़ी फिल्मों के 54 वर्षों के सफर की कुछ प्रसंगों का उल्लेख मात्र है। मध्यप्रदेश से जब छत्तीसगढ़ अलग हुआ तब यहां के सभी विभागों की संरचना मध्यप्रदेश की जैसी ही रही। मध्यप्रदेश में फिल्म विकास निगम है, पर छत्तीसगढ़ में 18 वर्षों बाद फिल्म विकास निगम की स्थापना तो हुई लेकिन अभी भी मृतप्राय की स्थिति में है। छत्तीसगढ़ी फिल्म बिरादरी को फिल्म विकास निगम के साथ साथ प्रदेश भर में थियेटर चाहिए,  फिल्म सिटी अभी नहीं बने तो भी चलेगा, लेकिन थियेटर जरूर बने. सभी बड़े निर्माता निर्देशक और कलाकारों का यही कहना है. दूसरा छत्तीसगढ़ी फिल्मों को टेक्स फ्री कर दिया जाए.छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बनने के कुछ दिनों बाद ही अजीत जोगी ने छत्तीसगढ़ी फिल्मों को टैक्स फ्री कर दिया था। हालांकि इसका ज्यादा फायदा नहीं मिला छत्तीसगढ़ी फिल्मों को, क्योंकि कुछ दिनों बाद ही 50 रुपए तक के टिकट पर सभी फिल्मों को टैक्स फ्री कर दिया गया। परेश बागबाहरा की अध्यक्षता में फिल्म विकास समिति का गठन किया गया था। दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ी फिल्म फेस्टिवल और वर्ष 2002 में छत्तीसगढ़ी फिल्म सम्मान समारोह के अलावा कोई और महत्वपूर्ण कार्य इस समिति के खाते में नहीं है। यह अब अस्तित्व में नहीं है। तब से अब तक छत्तीसगढ़ी फिल्मों को लेकर सरकार से कुछ सकारात्मक पहल का इंतजार है। छत्तीसगढ़ी फिल्म बिरादरी के सभी लोगों की एक स्वर में मांग है थियेटर की, ताकि फिल्मों के  समस्या ना हो। फिल्म विकास निगम बना देने मात्र से छत्तीसगढ़ी फिल्मों का विकास हो, ये जरूरी नहीं है। शासन-प्रशासन को और पूरे छॉलीवुड को सकारात्मक सोच के साथ प्रयास करने होंगे, एक-दूसरे को सहयोग करना होगा। तभी एक बेहतर वातावरण छत्तीसगढ़ी फिल्मों के पक्ष में बन पाएगा। फिल्मों को अनुदान की व्यवस्था हो या फिल्म फेस्टिवल के आयोजन का। विश्व सिनेमा तक पहुंच बनाने का एक अच्छा माध्यम बन सकता है फिल्म फेस्टिवल। छत्तीसगढ़ी फिल्मों को अभी तक कोई अनुदान का प्रावधान नहीं है, जैसा कि देश के बहुत से राज्यों में है। एक निश्चित राशि सब्सिडी के रूप में फिल्म निर्माता को प्राप्त होने पर वह लगातार बेहतर फिल्म निर्माण के लिए प्रेरित होगा। बहुआयामी कला केंद्र के लिए सरकार की प्रतिबद्धता तो दिखाई देती है, लेकिन अभी तक कुछ भी सही गति के साथ मूर्त रूप लेता नजर नहीं आ रहा है। नई राजधानी में फिल्म सिटी प्रस्तावित है, लेकिन अभी तक वो भी कागजों से बाहर नहीं निकल पा रही है। छत्तीसगढ़ का प्राकृतिक सौन्दर्य उसकी पहचान है। अगर सकारात्मक प्रयास किए जाएं तो बाहर से भी फिल्म निर्माता यहां आकर फिल्मों की शूटिंग कर सकते हैं। वैसे कुछ भोजपुरी और हिंदी फिल्मों की शूटिंग अब छत्तीसगढ़ में होने लगी है।

छोटी उम्र, बड़ी कामयाबी


छत्तीसगढ़ की दिव्या भारती अनिकृति चौहान
- श्रीमती केशर सोनकर


छत्तीसगढ़ में कई ऐसी अभिनेत्री है जो कभी भोजपुरी, कभी हिन्दी, कभी छत्तीसगढ़ी की में अपना कैरियर सवांरने की कोशिश में लगी है फिर भी कामयाबी नहीं मिल पा रही है वही कुछ ऐसे भी कलाकार है जो बहुत ही कम समय में बड़ी कामयाबी हासिल की है। अनिकृति चौहान उन कामयाब अभिनेत्रियों में से है जो दर्शकों के बीच अपने काम को लेकर जानी जाती है। वे जितनी बेहतरीन कलाकार है उतनी ही बेहतरीन इंसान भी है। अपनी पहली ही फिल्म में बेस्ट डेव्यू एक्ट्रेस और दूसरी फिल्म में बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड हासिल करने वाली वे छत्तीसगढ़ की पहली कलाकार हैं. उनकी फिल्म हंस झन पगली फंस जबे ने रिकार्ड कमाई की है और 29 नवंबर को एक और फिल्म तैं मोर लव स्टोरी रिलीज होने जा रही है. 
जब उनकी फिल्म प्रेम सुमन आई था तब प्रथम शो देखने के बाद ही लोगों ने अपना विचार देते हुऐ कहे थे कि यह लड़की जरूर कामयाब होंगी। इनके भीतर बॉलीवुड की दिव्या भारती नजर आती है। उस समय तो मैने उनकी बातों को खास तवज्जों नहीं दी लेकिन आज जब मैं अनिकृति चौहान की संवाद अदायगी और खूबसूरती के साथ नृत्य कौशल को देखता हूं तो वाकई उनको देखकर दिव्या भारती की याद आती है। आई लव यू और हंस झन पगली फंस जबे की अपार की सफलता के बाद अब अनिकृति चौहान कई और फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरने वाली है। अनिकृति छॉलीवुड की एक बेहतरीन है उन्होने छोटी उम्र में उन्होने बड़ी कामयाबी हासिल की है। जिसने भी उनकी फिल्म प्रेम सुमन को देखा यही कहा कि उनको देखकर दिव्या भारती की याद ताजा हो गई। 
जीवंत अदाकारी के साथ ही उनकी खूबसूरती के भी लाखों दिवाने है। अनिकृति ने अपनी फिल्मी जीवन की शुरूआत एलबमों से किया और आज छत्तीसगढ़ की एक सफल अभिनेत्री के रूप में स्थापित हो चुकी है। छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ी फिल्मों की जो स्थिति अभी बन रही है देखकर ऐसा लगता है कि भविष्य काफी उज्जवल होने वाला है। हालाकि अभी छत्तीसगढ़ी फिल्म को दर्शक नहीं मिल पा रहा है तब भी फिल्म बनना और प्रदर्शित होना रूका नहीं यही बहुत बड़ी बात है। छत्तीसगढ़ी को दर्शक मिले इसके लिये फिल्म जगत के तमाम लोग लगे हुये है, बेहतर से बेहतर काम करने की कोशिश कर रहे है। बात अनिकृति चौहान की फिल्मों की करे तो उनकी फिल्म साफ सुथरी होती है, पारिवारिक माहौल को लेकर बनाई गई कहानी उनको खाद पंसद है इसलिये वे फिल्म चयन करने के दौरान कहानी को खास महत्व देते है। अनिकृति कहती है कि जिस फिल्म में कोई समाज के लिये संदेश हो, दर्शकों में कुछ जागरूक्ता आये ऐसी फिल्म करना मुझे पसंद है। मनोरंजन के नाम पर अश्लीलता कतई नहीं होनी चाहिए। छत्तीसगढ़ का नाम छत्तीसगढ़ के बाहर अपनी पारंपरिक कला के लिये जानी जाती है तो हम क्यों धुमिल करें। और आगे भी मैं सोशल अवेयरनेस को लेकर बनी फिल्म ही करूंगी।

रविवार, 3 नवंबर 2019

त्रिकोणीय प्रेम और सस्पेंस की कहानी है फिल्म " तैं मोर लव स्टोरी "

 - अरुण बंछोर
प्रखर फिल्म्स के बैनर तले बनी निर्माता अजय वर्मा की फिल्म " तैं मोर लव स्टोरी " त्रिकोणीय प्रेम और सस्पेंस की कहानी है. इस फिल्म का डायरेक्टर दानेश निषाद छालीवुड का सबसे युवा निर्देशक हैं. इस फिल्म की खासियत है कि फिल्म " तैं मोर लव स्टोरी " से निर्माता, निर्देशक सहित कई कलाकार छालीवुड में डेव्यू कर रहे हैं. निर्माता अजय वर्मा , निर्देशक दानिश निषाद की यह पहली फिल्म है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की माँ स्वर्गीय बिंदेश्वरी देवी भी इस फिल्म में नजर आएंगी। नायक संतोष साव, नायिका अनिकृति चौहान और संजय साहू मुख्य भूमिका में है. इस तीनों के बीच प्रेम की कहानी है. नई कहानी और नये कलाकारों को लेकर निर्माता अजय वर्मा ने फिल्म के निर्माण में अपनी पूरी शक्ति झोंक दी थी.फिल्म को छत्तीसगढ़ की चिरमिरी की खूबसूरत वादियों में फिल्माया गया है।  'तै मोर लव स्टोरी' एक काल्पनिक प्रेम कहानी है जिसकी परिकल्पना दिनेश यादव और संजय साहू की है और निर्देशन किया है दानेश निषाद ने। सतीश साव, अनिकृति चौहान, संजय साहू, माया, रजनीश झांझी, दूजे निषाद , राज सोनी और लोकेश साहू इस फिल्म में कलाकार है। फिल्म में पांच गाने है आइटम सांग सहित, जिसकी कोरियोग्राफी की है बाबा बघेल ने। अनिकृति चौहान वैसे तो लव स्टोरी पर पहले भी काम कर चूकी है बहरहाल निर्माता अजय वर्मा का कहना है ये बिल्कुल अलग तरह की लव स्टोरी है दर्शकों को त्रिकोणी प्यार के बीच हास्य और रोमांस का भरपूर आनंद मिलेगा। नायक सतीश साव साहिल के किरदार मेंऔर अनिकृति सांची के किरदार में है। संजय साहू सागर और माया श्रुति की भूमिका में है। फिलहाल ये तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही बता चलेगा की कहानी कितनी अलग है, 29 दिसंबर को रिलीज हो  रही है।
ख़ास बात
० फिल्म- तै मोर लव स्टोरी
० निर्माता- अजय वर्मा
० निर्देशक- दानेश निषाद
० कहानी- दिनेश यादव, संजय साहू
० कलाकार- सतीश साव, अनिकृति चौहान, संजय साहू, माया शाह, रजनीश झांझी, दूजे निषाद, राज सोनी, लोकेश साहू
   कोरियोग्राफर- बाबा बघेल
० कैमरामेन - राकेश आनंद सिंह
गीतकार - दानेश निषाद, लोकेश , तोरण निषाद,
० संगीत -  रवि पटेल
० स्वर - सुनील सोनी , अलका परगनिहा (चंद्राकर), मुनमुन चक्रवर्ती, रवि पटेल, रोशन वैष्णव, विद्या यादव,
० एक्शन - अरुण जॉनशन तम्बी

शनिवार, 2 नवंबर 2019

" लव दीवाना" है प्यार का अहसास

प्यार में न हार होती है और न जीत
छत्तीसगढ़ी सिनेमा के लिये मोहित कुमार साहू वही जाना पहचाना नाम है जिसने मोर जोड़ीदार से छॉलीवुड पर धमाकेदार इंट्री किया था। मोर जोड़ीदार की सफलता के बाद उनकी लव दीवाना भी सुर्खियों में है, मोहित कुमार साहू की सबसे बड़ी खासियत है कि वह हमेशा नये चेहरों को लेकर काम करते है। मोर जोड़ीदार 2 जनवरी 2020 में तो उनकी फिल्म तीन ठन भोकवा रिटर्न अगले महीने दिसंबर में रिलीज हो रही है.

एन. माही प्रोडक्शन कंपनी के बैनर तले बनी छत्तीसगढ़ी फिल्म लव दीवाना प्रदर्शन के लिए तैयार है। इस फिल्म का निर्देशन किया है प्रवीर दास ने और निर्माता है मोहित कुमार साहू। छत्तीसगढ़ी सिनेमा के लिये मोहित कुमार साहू वही जाना पहचाना नाम है जिसने मोर जोड़ीदार से छॉलीवुड पर धमाकेदार इंट्री किया था। मोर जोड़ीदार की सफलता के बाद उनकी लव दीवाना भी सुर्खियों में है, मोहित कुमार साहू की सबसे बड़ी खासियत है कि वह हमेशा नये चेहरों को लेकर काम करते है।  फिल्म के कलाकारों की बात करें तो इसमें दिलेश साहू, प्रगति राव, माया साहू, सीमा सिंह, हेमा शुक्ला, जयंती मनहर, क्रांति दीक्षित, धर्मेंद्र चौबे, राजेश पंडया, दीपक ताम्रकार, धर्मेंद्र अहिरवार, मिथुन खोटे, नंदू, पवन गुप्ता, संगीता निषाद और शैल सोनी की भी अहम भूमिका है। एक्शन और रोमांस से भरपूर फिल्म लव दीवाना की कहानी अपने नाम के ही अनुरूप है। यंग स्टूडेंड लाइफ की रील और रियल स्टोरी में ज्यादा कुछ अंतर नहीं रह गया है। प्यार और रोमांस कॉलेज की कैंपस से शुरू होकर पारिवारिक झगड़ों में उलझकर रह जाता है। प्यार में हार और जीत न ही फिल्म में होता है न रियल लाइफ में ये तो बस अहसास है। लव दिवाना भी प्यार के अहसास को अपने दर्शकों को महसूस कराने को बेताब है। फिल्म का नायक क्या अपने प्यार को पा सकेगा या प्यार के दुश्मनों के हाथों हार जायेगा, इस सब बातों का खुलासा तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही जान पायेंगे। एक्शन स्टार दिलेश साहू के दमदार लुक को काफी सराहा जा रहा है, वहीं उनकी उम्दा कलाकारी दर्शकों की तालियां बटोरने को तैयार है। बहुत जल्द दर्शकों का इन्तजार खत्म होगा। फिलहाल प्रतिक्षा करते है 8 नवंबर का जब यह फिल्म लव दीवाना परदे पर आएगी। जहाँ एक ओर यू-ट्यूब में धमाल मचा रहे ट्रेलर और संगीत के चलते फॉलोवर्स की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, वहीँ दूसरी ओर फिल्म को थियेटर में देखने के लिए दर्शकों की बेकररारी देखते ही बन रही है.
फिल्म की खासियत 
नायक दिलेश साहू है जिसे एक्शन स्टार कहा जाता है. छालीवुड में दिलेश साहू ने बहुत जल्द ही अपनी जगह बना ली है. इसमें कोइ दो राय नहीं कि आने वाला समय उनका ही होगा। मोर जोड़ीदार से उन्होंने छालीवुड में एंट्री किया था. नायिका माया साहू और प्रगति राव छालीवुड की उभरती अदाकारा है पर सीमा सिंह ने एक लम्बी पारी सिनेमा जगत में खेल ली है. उन्होंने छालीवुड को कई हिट फिल्मे दे चुकी हैं. पवन गुप्ता छालीवुड के एक नामी कलाकार है. जितने अच्छे वे एक्टर हैं उतने ही अच्छे डायरेक्टर भी है. उन्होंने कई फिल्मो में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है. धर्मेंद्र चौबे भी कलाकारों में से एक है. कभी विलेन ,तो कभी पिता , तो कभी चरित्र अभिनेता के रूप में अमित छाप छोड़ी है. धर्मेंद्र अहिरवार छालीवुड के अच्छे खलनायकों में जाने जाते हैं. उन्होंने फिल्म प्रेम सुमन से फ़िल्मी कॅरियर की शुरुआत की थी. अन्य कलाकारों में हेमा शुक्ला, जयन्ती मनहर, मिथुन खोटे , नंदू, विजय, आनंद साहू , टारजन शामिल है. प्रवीण दास इस फिल्म के डायरेक्टर हैं. गीत संगीत सुनील सोनी का है. कहानी जीतेन्द्र साहू ने लिखी है तो कोरियोग्राफी का जिम्मा सम्हाला है निशांत उपाध्याय और मनोजदीप ने. फिल्म की सबसे ख़ास पहलू यह है कि साउथ का फाइट इस फिल्म में देखने को मिलेगा। हैदराबाद के मधु अन्ना फाइटमास्टर है. 


फिल्म निर्माता मोहित साहू को विश्वास है कि अलग पैटर्न में बनकर तैयार फिल्म लव दीवाना छत्तीसगढ़ में नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। निर्माता मोहित साहू ने बताया कि 8 नवंबर को प्रदेश के अधिकांश सिनेमाघरों और थियेटरों में फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा।प्रदेशवासी अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म का लुत्फ उठा सकेंगे। निर्माता मोहित साहू ने सन्देश देते हुए कहा है कि 8 नवम्बर भूलियेगा नहीं, याद रखियेगा क्योंकि इस खास दिन ही प्रदेश के अधिकांश सिनेमाघरों और थियेटरों में फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा. प्रदेशवासी अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म का लुत्फ उठा सकेंगे. एक्शन स्टार दिलेश साहू के दमदार लुक को मिल रही सराहना के लिए धन्यवाद.उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे परिवार समेत सिनेमाघरों में आएं और एक्शन, कॉमेडी और रोमांस से भरपूर मसाला फिल्म का लुत्फ उठाएं।वहीं फिल्म की पूरी टीम ने दर्शकों के स्नेह के प्रति आभार जताया है और फिल्म को देखने का आग्रह किया है.

ट्रेलर और संगीत की सोशल मीडिया में धमाल

हर किसी के दिल पर राज कर रहा छत्तीसगढ़ी फिल्म लव दीवाना का ट्रेलर और संगीत इन दिनों सोशल मीडिया में खूब सुर्खियां बटोर रहा है. एन माही फिल्म्स प्रोडक्शन की अपकमिंग फिल्म लव दीवाना को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. जहाँ एक ओर यू-ट्यूब में धमाल मचा रहे ट्रेलर और संगीत के चलते फॉलोवर्स की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, वहीँ दूसरी ओर फिल्म को थियेटर में देखने के लिए दर्शकों की बेकररारी देखते ही बन रही है. छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत में रिलीज से पहली ही चर्चा में छा गयी फिल्म लव दीवाना। फिल्म लव दीवाना का ट्रेलर और संगीत लगातार सोशल मीडिया में छाया हुआ है. इससे ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि लव दीवाना छत्तीसगढ़ में नया कीर्तिमान स्थापित करने की ओर अग्रसर है.
ये है फिल्म देखने की वजह
इस फिल्म के निर्देशक प्रवीर दास का कहना है की छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत में काफी लंबे समय से दर्शकों को एक बहुत ही खास और इंट्रेस्टिंग मूवी का इंतजार रहा है। निर्माता-निर्देशक मोहित साहू ने दर्शकों की इस डिमांड को ध्यान में रखते हुए बहुत ही संजीदगी और बारीकी के साथ फिल्म का निर्माण किया है। फिल्म के हर पहलू और शूट पर मोहित साहू की निगाहें डटी रही। फिल्म की शूटिंग छत्तीसगढ़ की हसीन वादियों के साथ ही कई प्रमुख चिन्हांकित स्थानों में की गई है। उनोहने लोगो को भरोसा दिलाया है कि वे एक बार जरूर परिवार समेत छत्तीसगढ़ी फिल्म लव दीवाना का लुत्फ उठाएं। उन्होंने विश्वास दिलाया है कि लव दीवाना दर्शकों की उम्मीद पर खरी उतरेगी।

क्रांति का दमदार लुक 
‘हंस झन पगली फंस जबे’ में बेडमेन की भूमिका निभा चुके क्रांति दीक्षित ‘लव दीवाना’ में बुजुर्ग की भूमिका में नजर आएंगे। उनका नया लुक दमदार है.क्रांति ने बताया कि ‘लव दीवाना’ से भी मुझे काफी उम्मीदें हैं। इसमें मैंने हीरोइन माया साहू के पिता की भूमिका निभाई है। ‘लव दीवाना’ नाम से यह ना सोचें कि फिल्म का सब्जेक्ट प्रेम तक ही सीमित है। परिवार का क्या महत्व  है, इसमें दिखाया गया है। जीवन में शिक्षा कितनी जरूरी है, यह भी मैसेज है। पूरी कहानी युवाओं के इर्द-गिर्द घुमती है।
ख़ास बातें
फिल्म का नाम- लव दीवाना
प्रोडक्शन कंपनी- एन. माही फिल्म प्रोडक्शन
निर्देशक- प्रवीर दास
निर्माता- मोहित कुमार साहू
कहानी- जितेन्द्र साहू
कोरियोग्राफर- मनोज दीप, निशांत उपाध्याय
संपादन- प्रवीर दास, दीपक टंडन
कलाकार- दिलेश साहू, प्रगति राव, माया साहू, धर्मेंद्र चौबे, क्रांति दीक्षित, सीमा सिंह, हेमा शुक्ला, जयंती मनहर, राजेश पंडया, दीपक ताम्रकार, धर्मेंद्र अहिरवार, मिथुन खोटे, नंदू, पवन गुप्ता, संगीता निषाद, शैल सोनी।
रिलीज- 8 नवंबर 2019


जेठू साहू की एक और फिल्म डायरेक्ट करेंगे सलीम खान

 - रोहित कुमार बंछोर छालीवुड स्टारडम
छत्तीसगढ़ी फिल्मों के जाने माने डायरेक्टर सलीम खान निर्माता जेठू साहू की एक और फिल्म का निर्देशन करेंगे। इस फिल्म के नाम का अभी खुलासा नहीं किया गया है लेकिन सारी लव यूं जान की रिलीज से पहले हो रही है चर्चा के मद्देनजर श्री साहू ने उन्हें एक और फिल्म  निर्णय लिया है. फिल्म निर्माण के साथ साथ समाजसेवा में जुटे श्री साहू का मकसद नफ़ा नुक्सान से दूर छत्तीसगढ़ के कलाकारों को मंच प्रदान करना और काम उपलब्ध कराना रहा है. उनका कहना है कि बहुचर्चित बहुप्रतीक्षित फ़िल्म सारी लव यू जान का निर्देशक सलीम जी ने बहुत ही मेहनत और लगन से किया था। उन की प्रतिभा और कार्यशैली से प्रभावित होकर एक और अपनी आगामी अनाम फ़िल्म की निर्देशन की कमान पुनः देने जा रहा हूँ ,जिसकी बधाई मैं सलीम भाई जान को देता हूँ,और आशा करता हूँ कि इससे भी दोगुना जोश और उत्साह के साथ एक अच्छी फिल्म बनाएंगे,जो हमारे दर्शको का भरपूर मनोरंजन कर सके|

शुक्रवार, 1 नवंबर 2019

छत्तीसगढी फिल्म सॉरी लव यू जान

थर्ड जेडंरो को समाज की मुख्यधारा से जोडने की एक कोशिश- सलीम खान
- अरुण बंछोर
 
ओम शिव साई फिल्मस् के बैनर तले बनी निर्माता जेठू साहू की फिल्म सॉरी लव यू जान एक्शन, रोमांटिक व समाज को एक संदेश देने के साथ—सा​थ फिल्म दुनिया में एक नया प्रयोग है। यह कहना है निर्देशक सलीम खान का। छत्तीसगढ के सुपर स्टार अनुज शर्मा व एल्शा घोष की रोमांटिक जोडी इस फिल्म में नजर आयेंगी। यह फिल्म 15 नवम्बर से प्रदेश के सिनेमा घरों में एक साथ रिलीज होगी। इस फिल्मी की सबसे बडी खास बात ये है कि अब तक प्रदर्शित छत्तीसगढी फिल्म में थर्ड जेडंर के विषय को लेकर कोई भी फिल्म का निर्माण नहीं हुआ है। सलीम खान बताते है कि थर्ड जेंडरों को समाज में एक अलग नजर से देखा जाता हैं, हमने फिल्म के माध्यम से कोशिश किए है कि थर्ड जेंडरों को समाज की मुख्यधारा से जोडे। आगे उन्होंने बताया कि गाने व टेलर काफी प्रचलित हो चुकें है। फिल्म का एक गाना मया हो गे रे को यूट्यूब में 10 लाख से उपर लोगों ने देख चुके है जों बहुत बडी उपलब्धि हैं तथा इस गाने पर 3 हजार लोगों ने टिकटॉक के माध्यम से विडियों बनाया है। व सोशल मीडिया में रजनीश झांझी व संजू साहू का लूक काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म के कलाकार स्व. आशीष सेन्द्ररे, रजनीश झांझी, डॉ. अजय सहाय, संजू साहू, उर्वशी साहू, अलीम बंशी, रवि साहू, दिव्या यादव, राजेश पंडिया, दिलीप बैस, नितेश लहरी, दिनेश साहू, जेठू साहू, निषा चौबे, सरला सेन नजर आयेंगे।

बुधवार, 30 अक्टूबर 2019

डॉ सहाय ने बालीवुड में भी बनाई खास जगह

  • ० बतौर सेलेब्रिटी गेस्ट अनेक कार्यक्रमों मेँ आमंत्रण 
  • ० अवसर था दादासाहेब फाल्के आईकान अवार्ड्स समारोह
छत्तीसगढ़ के जाने माने अभिनेता एवं चिकित्सक डॉ अजय मोहन सहाय की उपलब्धियां इतनी अधिक है कि हम उँगलियों में नहीं गिन सकते। अब उन्होंने बालीवुड में भी बनाई खास जगह बना ली है. दादासाहेब फाल्के फाउंडेशन अवार्ड्स से सम्मानित डॉ सहाय बतौर सेलेब्रिटी गेस्ट अनेक कार्यक्रमों मेँ शिरकत कर छत्तीसगढ़ का नाम देश में रौशन किया है. 6 सितम्बर कॊ मुम्बई के रंग शारदा  ऑडिटोरियम में आयोजित दादासाहेब फाल्के आईकान अवार्ड्स समारोह के रंगारंग कार्यक्रम मेँ पूरा हॉल बालीवुड व टीवी स्टार्स से भरा हुआ था। इस कार्यक्रम मेँ छत्तीसगढ़ के सदा बहार अभिनेता डॉ अजय सहाय के कर कमलों द्वारा लाईफ टाइम अचीवमेंटस के लिए कोरियोग्राफी की दुनिया की सरताज सरोज खान कॊ दादा साहेब फाल्के आईकान अवार्ड्स से सम्मानित किया गया। डॉ सहाय ने राजपाल यादव, गरिमा अग्रवाल, के के गोस्वामी कॊ भी सम्मानित किया। इस समारोह के मुख्य आयोजक कल्याण जी थें

हर दिन एक नई उपलब्धि
डॉ सहाय मानों एक जुनून ले कर पैदा हुए हैं कि उन्हें हर क्षेत्र में शीर्ष पर रहना है। उसके लिए चौबीसों घंटे मेहनत भी करते हैं, यात्रायें भी बहुत करते हैं औऱ हर पहलू पर गहन शोध भी करते हैं । हाल ही मेँ  उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में फिर कई राष्ट्रीय स्तर के सम्मान मिले।
कौन है डॉ अजय सहा 
डॉ अजय मोहन सहाय किसी परिचय के मोहताज नहीं है फिर भी हम बता रहे हैं क्योकि उनकी उपलब्धि बहुत ज्यादा है. नायक ,खलनायक ,लेखक ,निर्देशक साहित्यकार, कवि, रंगकर्मी, पटकथा जैसे अनेक कला किसी एक व्यक्ति में हो ऐसे बिरले ही होते है और यह सब कला है डॉ अजय मोहन सहाय में। छत्तीसगढ़ी फिल्मो का वे एक आधार स्तम्भ है। उन्होंने एक नहीं कई भाषाओं की फिल्मो में अभिनय कर सबके सामने एक चुनौती पेश की है। पांच भाषाओं में अभिनय करना भी एक रिकार्ड है। जितने अच्छे वे मधुमेह व् हृदयरोग विशेषज्ञ है उतने ही बेहतर कलाकार है। डॉ सहाय को कला विरासत में मिली है। माँ से कला मिली है तो पिता से शिक्षा। छालीवुड में डॉ सहाय एक ऐसे नायक खलनायक लेखक ,निर्देशक है जिन्होंने फिल्म उद्योग पर हर भूमिका में एकछत्र राज कर रहे हैं और अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। 
उनके स्वाभाविक अभिनय और प्रतिभा की पराकाष्ठा ही थी कि लोगों के बीच वे काफी लोकप्रिय हैं।  उन्होंने जितने भी फिल्मों में रोल किया उसे देखकर ऐसा लगता है कि उनके द्वारा अभिनीत पात्रों का किरदार केवल वे ही निभा सकते थे। उनकी अभिनीत भूमिकाओं की यह विशेषता रही है कि उन्होंने जितनी भी फिल्मों मे अभिनय किया उनमें हर पात्र को एक अलग अंदाज में दर्शकों के सामने पेश किया। रूपहले पर्दे पर डॉ सहाय ने जितने रोल किए उनमें वह हर बार नए तरीके से संवाद बोलते नजर आए। अभिनय करते समय वे उस रोल में पूरी तरह डूब जाते हैं।