गुरुवार, 10 अक्टूबर 2019

एलीना चलाएंगी अब ढाबा

छालीवुड की चुलबुली बाला एलीना डेविड मसीह अब ढाबा चलाएंगी। जी हाँ , यह बिलकुल सच है लेकिन फिल्म में। फिल्म राजा भैया एक आवारा में एलीना एक ढाबे वाली के रोल पे नजर आएगी जो शुरू से अंत तक आपको खूब हसाएंगी। इस फिल्म में उनकी भूमिका अब तक की उनकी फिल्मो से अलग है. वे थिरकते मटकते अपनी अदाओं के जलवे बिखेरते दिखेंगी। एलीना अभी तक 13 फिल्मे कर चुकी है जिसमे भोजपुरी और छत्तीसगढ़ी शामिल हैं. अनगिनत शार्ट फ़िल्म , वीडियो अलबम एवं 10 आइटम सांग्स उनके नाम है. छालीवुड की चर्चित अभिनेत्री एलीना डेविड मसीह आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। उनकी कला और अभिनय के सब कायल हैं। एलीना ने आने वाली फिल्म राजा भैया एक आवारा में गजब का अभिनय किया है। निर्माता, निर्देशक इरफ़ान खान भी उनकी तारीफ़ करते नहीं थकते हैं। एलीना की तमन्ना नंबर वन अभिनेत्री बनकर छालीवुड में राज करने की है। वे कहती है कि गाँवों में फिल्म देखने की व्यवस्था हो तभी छत्तीसगढ़ी फिल्मे चलेंगी। पहले एलीना हैदराबाद में रामूजी फिल्म सीटी में कोरियोग्राफर थी और बाद में छत्तीसगढ़ी फिल्मो में कदम रखी। उन्हें एक्टिंग करने का शौक बचपन से ही रहा है जब भी वे कोई फिल्म या सीरियल देखती थी तो उस जगह अपने आप को रखकर सोचती थी। फिल्म लाइन में आने से पैहले वह हैदराबाद में रामूजी फिल्म सीटी में कोरियोग्राफर थी लेकिन यहां आकर एक्टिंग करने लगी । हैदराबाद फिल्म सीटी में टॉलीवुड और बॉलीवुड की शूटिंग देख कर अभिनय की ओर मेरा रुझान हुआ। जब उन्होंने अपनी पहली फिल्म छलिया की तो बहुत ही रोमांचित हुई थी और उनका मनोबल उत्साह काफी बढ़ गया। वे कहती हैं कि रियल लाइफ को रील लाइफ में नहीं जोड़ सकती। रील लाइफ में मैं एक प्रोफेशनल भूमिका निभाती हूँ और रियल लाइफ में अपने पापा की लाडली बेटी बन कर घर सम्हालती हूँ और दोनो ही चीज में मेरे बड़े और फ्रैंडस साथ देते है।

बुधवार, 9 अक्टूबर 2019

अब डायरेक्शन में हाथ आजमाएंगे मोहित साहू

नए साल में दो फिल्में निर्देशित करेंगे मोहित साहू
 
छालीवुड फिल्मो के बड़े निर्माताओं में से एक मोहित साहू अब डायरेक्शन में हाथ आजमाएंगे। अगले साल सन् 2020 में दो फिल्में वे डायरेक्ट करेंगे। एक फिल्म के हीरो जीत शर्मा व भूनेश साहू तथा दूसरी फिल्म के हीरो एक्शन स्टार दिलेश साहू होंगे। मोहित साहू ने छालीवुड स्टारडम के दफ्तर में हमसे बातचीत करते हुए कहा कि इस समय मैं अपनी प्रोड्यूस की हुई तीन फिल्में ‘लव दीवाना’, ‘तीन ठन भोकवा रिटर्नस’ व ‘मोर जोड़ीदार-2’ की रिलीज की तैयारी में व्यस्त हूं। ‘लव दीवाना’ का प्रदर्शन 8 नवंबर को होने जा रहा है। उसके बाद ‘तीन ठन भोकवा रिटर्नस’ फिर ‘मोर जोड़ीदार-2’ प्रदर्शित होगी। इन तीनों फिल्मों की रिलीज के दायित्व से मुक्त होते ही खुद के डायरेक्शन में पहली फिल्म शुरु करूंगा, जिसके हीरो जीत शर्मा व भूनेश साहू होंगे। इस फिल्म के लिए खलनायक व हीरोइन की तलाश जारी है। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है। 2020 के बरसात के मौसम के बाद मेरे डायरेक्शन में बनने वाली दूसरी फिल्म ‘रामा’ होगी, जिसके हीरो दिलेश साहू होंगे। यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म होगी। पहाड़ पर चढ़े बिना आप उसकी ऊंचाई का ठीक तरह आकलन नहीं कर सकते। उसी तरह सिनेमा में डायरेक्शन का काम पहाड़ चढ़ने से कम नहीं। सोचा क्यों ना डायरेक्शन करके देखा जाए। बाकी फैसला तो दर्शकों के हाथ है। मोहित साहू ने बताया कि डायरेक्शन की तमन्ना तो काफी पहले से मेरे मन में रही है, बस उपयुक्त समय का इंतजार कर रहा था। जब मैं काफी छोटा बच्चा था तब से सिनेमा को लेकर मेरे मन में दीवानगी रही है। मुझे अच्छी तरह याद है पहली फिल्म अपने पिता के साथ ‘तेजाब’ देखी थी, जिसके हीरो अनिल कपूर व हीरोइन माधुरी दीक्षित हैं। दूसरी फिल्म घर वालों के साथ ‘खलनायक’ देखी थी, जिसमें संजय दत्त हैं। बचपन से ही मेरी तमन्ना फिल्म डायरेक्ट करने की रही है. जो अब पूरी होगी।

सोमवार, 7 अक्टूबर 2019

"लव दीवाना" में है स्टार कास्ट

साफ़ सुथरी पारिवारिक फिल्म
 
एन माही प्रोडक्शन हाउस की आगामी प्रदर्शित होने वाली फिल्म "लव दीवाना" में आपको स्टार कास्ट देखने को मिलेगा। निर्माता मोहित साहू ने अपनी इस फिल्म में तमाम बड़े बड़े कलाकारों को कास्ट किया ताकि फिल्म में कोइ कमी न रह जाए. यह उनकी ड्रीम प्रोजेक्ट भी है. नाम के अनुरूप फिल्म में लव स्टोरी ही है ऐसी बात नहीं है यह एक साफ़ सुथरी पारिवारिक फिल्म है.इस फिल्म के नायक दिलेश साहू है जिसे एक्शन स्टार कहा जाता है. छालीवुड में दिलेश साहू ने बहुत जल्द ही अपनी जगह बना ली है. इसमें कोइ दो राय नहीं कि आने वाला समय उनका ही होगा। मोर जोड़ीदार से उन्होंने छालीवुड में एंट्री की थी. नायिका माया साहू और प्रगति राव छालीवुड की उभरती अदाकारा है पर सीमा सिंह ने एक लम्बी पारी सिनेमा जगत में खेल ली है. उन्होंने छालीवुड को कई हिट फिल्मे दे चुकी हैं. पवन गुप्ता छालीवुड के एक नामी कलाकार है. जितने अच्छे वे एक्टर हैं उतने ही अच्छे डायरेक्टर भी है. उन्होंने कई फिल्मो में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है. धर्मेंद्र चौबे भी कलाकारों में से एक है. कभी विलेन ,तो कभी पिता , तो कभी चरित्र अभिनेता के रूप में अमित छाप छोड़ी है. धर्मेंद्र अहिरवार छालीवुड के अच्छे खलनायकों में जाने जाते हैं. उन्होंने फिल्म प्रेम सुमन से फ़िल्मी कॅरियर की शुरुआत की थी. अन्य कलाकारों में हेमा शुक्ला, जयन्ती मनहर, मिथुन खोटे , नंदू, विजय, आनंद साहू , टारजन शामिल है. प्रवीण दास इस फिल्म के डायरेक्टर हैं. गीत संगीत सुनील सोनी का है. कहानी जीतेन्द्र साहू ने लिखी है तो कोरियोग्राफी का जिम्मा सम्हाला है निशांत उपाध्याय और मनोजदीप ने. फिल्म की सबसे ख़ास पहलू यह है कि साउथ का फाइट इस फिल्म में देखने को मिलेगा। हैदराबाद के मधु अन्ना फाइटमास्टर है.

शनिवार, 5 अक्टूबर 2019

उम्मीदों पर खरा उतरेगी " लव दीवाना "

निर्माता मोहित साहू का ड्रीम प्रोजेक्ट
अरुण बंछोर
छालीवुड के जाने माने निर्माता मोहित साहू अब किसी परिचय का मोहताज नहीं है. मोर जोड़ीदार फिल्म से छालीवुड में एंट्री करने वाले मोहित साहू कहते हैं कि मन में दृढ़ इच्छा और लगन हो तो कोइ भी काम असम्भव नहीं होता। जो मन में ठान लेता हूँ उसे पूरा करके ही रहता हूँ। उन्होंने दो साल में चार फिल्मे बनाई है जिसमे मोर जोड़ीदार रिलीज हो चुकी है और तीन फिल्मे लव दीवाना, तीन ठन भोकवा रिटर्न और मोर जोड़ीदार 2 अभी आने वाली है. उनका कहना है कि फिल्म " लव दीवाना " उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है और इससे उन्हें बहुत ही उम्मीद है. बतौर मोहित साहू यह फिल्म हमारी उम्मीदों पर खरा उतरेगी ऐसी उम्मीद है। इसे दर्शक खूब पसंद करे। पूरे छत्तीसगढ़ के टाकीजों में धूम मचायेगी ये मेरा विशवास है। इस फिल्म में हमारी कल्चर दिखती है फिर सबने अच्छी मेहनत की थी । जिसका परिणाम मिलेगा।
" लव दीवाना " एक स्टोरी है जिसमे हमने वह सब कुछ देने की कोशिश की है जो दर्शकों को चाहिए होता है. फिल्म की कंटेंट बहुत अच्छी है. प्यार मोहब्बत से भरपूर है. अगर यह फिल्म मेरी उम्मीदों पर खरा उतरी तो तेजी से और फिल्में का निर्माण करूंगा। वैसे मैंने फैसला किया है कि हर साल एक फिल्म जरूर बनाऊंगा। फिल्मों में बचपन से रुचि रखने वाले मोहित साहू की दिली तमन्ना अब फिल्मों में डायरेक्शन करने की है. वे आगे अपनी फिल्मों का खुद ही डायरेक्शन करेंगे। उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि सरकार अभिभावक की भूमिका में आये और छालीवुड को मदद करे। हमें पहले प्रदेश के हर ब्लाक में थियेटर चाहिए फिर फिल्म सिटी। गाँवों में जनता तक फिल्म को पहुंचाने के लिए थियेटर जरूरी है. मोहित साहू कभी निराश नहीं होते उनका कहना है कि हमेशा उत्साहित रहता हूँ । इसके लिए कोई ख़ास समय की जरुरत नहीं होती ।हारने जैसे माहौल में भी ऊर्जा पैदा करता हूँ। दिलेश साहू के बारे में वे कहतें है कि आने वाले समय का वे सुपरस्टार है.दर्शकों से सिर्फ यही कहना चाहूँगा कि हमने एक अच्छी फिल्म " लव दीवाना " बनाई है। एक बार जरूर देखें, ताकि कलाकारों का उत्साहवर्धन हो.

हर भूमिका में माहिर क्रांति दीक्षित

‘लव दीवाना’ में पिता की भूमिका में नजर आएंगे
- अरुण बंछोर
छालीवुड के उभरते खलनायक क्रांति दीक्षित का नाम अब लोगों की जुबान पर है. जिसने भी उन्हें मोर जोड़ीदार में देखा होगा उनकी कला का तारीफ़ करते नहीं थके होंगे। क्रांति दीक्षित हर प्रकार की भूमिका में माहिर है. उनकी आने वाली फिल्म है लव दीवाना जिसमे वे नायिका माया साहू के पिता की भूमिका में है. वे कहतें हैं कि इस अभिनय में उन्होंने अपना पूरा समय दिया है.अभिनय को जीवंत बनाने की कोशिश की है। मोहित साहू की फिल्म मोर जोड़ीदार फिल्म से उन्हें छालीवुड में पहचान मिली जबकि ‘हंस झन पगली फंस जबे’ में उन्हें अलग पहचान मिली। वे कहतें है कि ‘लव दीवाना’ से मुझे काफी उम्मीदें हैं। ‘लव दीवाना’ नाम से ही पता चलता है कि यह एक लव स्टोरी है पर वास्तव में यह एक पारिवारिक फिल्म है. इसमें दिखाया गया है कि जीवन में शिक्षा कितनी जरूरी है। पूरी कहानी युवाओं के इर्द-गिर्द घुमती है। इसके अलावा दिसंबर में ‘3 ठन भोकवा रिटर्न्स’ रिलीज होने जा रही है, जिसमें दर्शक मुझे पहली बार हीरो के किरदार में देखेंगे। इसके डायरेक्टर अनुपम भार्गव हैं। यह फिल्म मनोरंजन से भरपूर है। मेरी एक और फिल्म ‘जोहार छत्तीसगढ़’ पूरी हो चुकी है। यह जनवरी 2020 में रिलीज होगी। इस फिल्म की हीरोइन शिखा चिताम्बरे हैं। और भी फिल्में कर रहा हूं। कुछ का शूट चल रहा है। कुछ की शूटिंग शुरु होनी है। निर्माणाधीन फिल्म ‘बारात ले के आ जा’ धर्मेंद्र चौबे जी निर्देशित कर रहे हैं। रोमांटिक फिल्म ‘इश्क़ मा हवे रिस्क’ की शूटिंग बाकी है। सतीश जैन की पर्दाफाड़ फ़िल्म ‘हंस झन पगली फंस जबे’ अब भोजपुरी में शूट हो रही है जिसका काम शुरु हो चुका है। मैं इसकी शूटिंग कुछ दिनों में करूंगा। सतीश जैन जी छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘मोर छंइहा भुंइया-2’ भी बनाने जा रहे हैं। इसमें भी उन्होंने मुझे अवसर दिया है। मनीष मानिकपुरी की फ़िल्म ‘मार डारे मया मा’ की शूटिंग नवम्बर में शुरु होनी है, जिसमें अनुज शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। अभी ‘कर्मभूमि’ का मुहूर्त हुआ है, जिसकी शूटिंग 25 अक्टूबर के आसपास प्रारंभ होनी है। धर्मेंद्र चौबे अपनी कॉमेडी फिल्म ‘बिहाव के लाडू’ बनाने वाले हैं, इसे मैं साइन कर चुका हूं। क्रान्ति को एक्टिंग करने का शौक बचपन से था । छोटे मोटे अभिनय करता ही रहा है। अब वे लगातार इस क्षेत्र में काम करना चाहेंगे। थियेटर के कलाकार होने के कारण क्रांति दीक्षित के अभिनय में दम है. हर निर्माता निर्देशक की नजर उन पर है. आने वाला समय उनका ही होगा इसमें कोइ दो राय नहीं।

निर्देशन में हाथ आजमा रहे है चंद्रशेखर चौहान

छत्तीसगढ़ी फिल्मों में निर्माण में हाथ आजमा चुके चंद्रशेखर चौहान अब निर्देशन के क्षेत्र में भी हाथ आजमाने जा रहें हैं. उनके निर्देशन में बन रही पहली फिल्म है "करम के लेखा"| पीवीबी फिल्म प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही इस फिल्म में स्टार कास्ट है. फिल्म के निर्माता हैं जगदीश कश्यप ,कुश पटेल , संतोष प्रजापति और रामविलास। नायक है जगदीश कश्यप और संदीप त्रिपाठी। फिल्म में नूपुर चंद्राकर और आभा देवदास नायिका के किरदार में है. दिग्गज कलाकारों में डॉक्टर अजय सहाय , प्रदीप शर्मा , उपासना वैष्णव ,पुष्पेंद्र सिंह ,सरला सेन ,शेखर चौहान , रजनीश झांजी, मोनू साहू ,राजू पांडे ,राजू चंद्रवंशी, डॉक्टर सना मेमन और अनीता वर्मा हैं. "करम के लेखा" फिल्म की शूटिंग अभी रायपुर के डॉ सहाय स्टूडियो में चल रही है जहां हमारी मुलाक़ात निर्देशक चंद्रशेखर चौहान से हुई. श्री चौहान ने बताया कि "करम के लेखा" एक सच्चाई है जो कर्म में लिखा होगा वही होता है.यह एक पारिवारिक फिल्म है.पहली बार डायरेक्शन करने का मौका मिला है मेरे लिए नया और बेहतर अनुभव है. "करम के लेखा" में चंद्रशेखर चायहाँ ने नया हीरो हीरोइन को लिया है. जगदीश कश्यप ,संदीप त्रिपाठी ,नूपुर चंद्राकर और आभा देवदास सभी नए हैं. निर्माता चंद्रशेखर चौहान ने कई छत्तीसगढ़ी फिल्मे बनाई है जिसमे अंधियार मोंटू के मोहब्बत रिलीज नहीं हुई है. वे जल्द ही अंधियार फिल्म को रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं. वे निर्माता निर्देशक के अलावा एक बेहतर कलाकार भी है. उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया है अपने निर्देशन में बन रही इस फिल्म में भी वे इंपेक्टर की भूमिका में है.

बुधवार, 2 अक्टूबर 2019

पिता के नक्शे कदम पर अंशू चौबे

छोटी उम्र, बड़ी कामयाबी
- अरुण बंछोर
जब पिता के नक़्शे कदम पर बेटा चलने लगता है तब बाप का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है. इसका एक छोटा सा उदाहरण है अंशु चौबे। छत्तीसगढ़ के जाने माने निर्माता, निर्देशक, अभिनेता धर्मेंद्र चौबे के बेटे अंशु चौबे
अपने पिता के नक़्शे कदम पर चल रहे हैं. उम्र छोटी जरूर है पर उन्होंने काम बड़ा किया है. एक शार्ट फिल्म का ना केवल निर्देशन किया है बल्कि कहानी भी खुद ही लिखे हैं पटकथा संवाद सब कुछ उन्ही का ही है. ये सब गुण धर्मेंद्र चौबे में है.अंशु भी एक अभिनेता के रूप में उभरकर सामने आया है | अपने पिता के प्रोडक्शन हाउस में बनी " बरात ले के आ जा" फिल्म में अपने ही पिता के बचपन का रोल निभाया है. उनमे जोश और कुछ कर गुजरने का जज्बा है. फिल्म के सेट पर पिता पुत्र धर्मेंद्र और अंशू दोनों ही हमें मिले तो हमने अंशु से बात की. उनका कहना है कि आगे चलकर अपने पिता की तरह ही एक अच्छे निर्माता, निर्देशक और अभिनेता बनना चाहेंगे। अंशु चौबे का कहना है कि मुझे एक्टिंग का शौक बचपन से ही रहा है। स्कूल में नाटकों में भाग लिया करता था ,जब जब टीवी देखता था तब तब मुझे लगता था कि मुझे भी कुछ बनना चाहिए। वे अपने पिता धर्मेंद्र चौबे को ही अपना रोल मॉडल और प्रेरणाश्रोत मानते हैं. उनके मन में आया तो बिना किसी की मदद के एक शार्ट फिल्म भी बना डाला। वे कहते हैं कि शुरू से ही मै एक्टिंग को कॅरियर बनाने की सोचकर चला था। अब इसी लाईन पर काम करता रहूंगा। लगातार काम करूंगा। मैं हर तरह की भूमिका निभाना चाहूंगा , लेकिन चुनौतीपूर्ण रोल ज्यादा पसंद है। अपनी ख्वाहिश बताते हुए अंशु कहते हैं कि छालीवुड में कुछ करके दिखाना चाहता हूँ। अब लगातार फिल्मो में ही काम करते रहने की तमन्ना है। मै चाहता हूँ कि लोग मुझे बेस्ट फिल्मकार के रूप में जानें।
मुझे गर्व है उनके काम पर - धर्मेंद्र
निर्माता, निर्देशक, अभिनेता धर्मेंद्र चौबे अपने बेटे अंशु चौबे पर काफी गर्व महसूस करते हैं. वे कहते हैं की मेरा बेटा मुझसे भी ज्यादा अच्छा काम करे तो मेरा जीवन सफल हो जाएगा। वे एक अच्छे निर्माता, निर्देशक, अभिनेता बने यही तमन्ना है. उनकी दिलचस्पी को देखकर ही फिल्म " बरात ले के आ जा" में उन्हें मौका दिया है. उन्होंने शानदार अभिनय किया है.