शनिवार, 7 जुलाई 2018

टेनिस प्लेयर आस्था की छालीवुड में एंट्री

एक्शन मूवी काने की ख्वाहिश 
छालीवुड में डांसिंग से फिल्मो में कदम रखने वाली नायिका आस्था दयाल की तमन्ना शाहरुख के साथ काम करने लायक बनने की है। साथ ही वे फिटनेस के लिए लोगो को जागरूक करना चाहती है। आस्था टेबल टेनिस की नेशनल प्लेयर है. और अपने कॅरियर की पहली फिल्म तोर सुरता म संगी की शूटिंग में व्यस्त हैं. वे छालीवुड में सभी प्रकार की भूमिका निभाना चाहती है ताकि उन्हें कटु अनुभव हो जाए। वे कहती है कि छत्तीसगढ़ी फिल्मो में गुणवत्ता हो तो जरूर थियेटरों में चलेगी। वे कहती है कि मुझे एक्टिंग का शौक बचपन से ही रहा है। स्कूल में नाटकों में भाग लिया करती थी फिर नाटकों में किया। जब जब टीवी देखता था तब तब मुझे लगता था कि मुझे भी कुछ बनना चाहिए । उनका कोई रोल मॉडल नहीं है। नाटकों में भाग लेने के बाद उनका अभिनय देख अशरफ अली ने फिल्मो में मौका दिया। माँ ही उनकी प्रेरणाश्रोत है जो हर पल उनके साथ होती है। आस्था कहती है कि शुरू से ही मै एक्टिंग को कॅरियर बनाने की सोचकर चली हूँ। अब इसी लाईन पर काम करती  रहूंगी। और मैं हर तरह की भूमिका निभाना चाहूंगी ताकि छालीवुड में कुछ करके दिखा सकूं। एक प्रश्न के जवाब में उनका कहना है कि  आने वाले समय में यहां की फिल्मे बॉलीवुड की तरह ही चलेंगी।यहां फिलहाल दर्शकों की कमी है। लोगो में अपनी भाषा के प्रति वो रूचि नहीं है जो होनी चाहिए । थियेटरों  की कमी को सरकार पूरा करे।आस्था फिल्मो के साथ साथ खेल में भी अपनी किस्मत आजमाती रहेंगी। दीपिका पादुकोण उन्हे बेहद पसंद है.उनका मानना है कि प्रचार प्रसार और विज्ञापन में कमी फिल्म नहीं चलने का सबसे बड़ा कारण है। थियेटर भी एक कारण हो सकता है। गाँव गाँव तक हम अपनी फिल्म नहीं पंहुचा पा रहे हैं। बेहतर प्रचार पसार हो और प्रदेश के सभी टाकीजों में फिल्म लग जाए तो लागत एक हप्ते में निकल आएगी। सरकार मदद नहीं करती और डिस्ट्रीब्यूशन भी सही नहीं है।

सुरीली आवाज से सभी को मोहित करते हैं दिलीप राय

छत्तीसगढ़ के लोकगायक दिलीप राय आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है.एलबम और यूं ट्यूब में अपनी आवाज के करिये लाखों लोगो के दिलों में राज कर रहे हैं.एवीएम स्टूडियो के संचालक संतोष कुर्रे का दिलीप राय को मंच देने और आगे बढ़ाने में बहुत बड़ा हाथ है. दिलीप बताते है कि उन्हें गाने का शौक बचपन से ही रहा है।  गाने में रूचि शुरू से ही था पर मौका नहीं मिल रहा था। वे बहुत कुछ करना चाहता है इस क्षेत्र में। गायन में जगह बनाने के लिए उन्होंने बहुत ही प्रेक्टिस की है और उनकी मेहनत का ही फल है कि आज वे इस मुकाम पर है। हमने दिलीप राय से हर पहलुओं पर बेबाक बात की है. पेश है उनसे हुई बातचीत के सम्पादित अंश.
आपको गाने का शौक कब से है ?
मुझे गाने का शौक बचपन से ही रहा है। गाने में रूचि शुरू से ही था पर मौका नहीं मिल रहा था। मैं बहुत कुछ करना चाहता हूँ इस क्षेत्र में ।
आप सुरीली आवाज में कैसे गा लेते हैं?
इसके लिए मैंने बहुत ही प्रेक्टिस की है और मेरी मेहनत का ही फल है कि आज मैं इस मुकाम पर हूँ।
घरेलू कामकाज के बावजूद गाने के लिए समय कैसे निकाल लेते हैं?
निकालना पड़ता है वह भी जीवन का एक हिस्सा है। मन में लगन हो तो सब कुछ संभव है।
आज के युवा पुराने गीतों को महत्त्व नहीं देते क्यों?
ऐसा नहीं है आज भी पुराने गानों के प्रति लोगो का रुझान है। पुराने गीत सदाबहार है और रहेंगे।
आपके प्रेरणाश्रोत कौन है ?
मैंने अपने से ही गाने की शुरुआत  की है और काफी संघर्ष भी किया है। मेरा कोई रोल मॉडल नहीं है।
कभी आपने सोचा था की गानों में इतना लोकप्रिय हो जाएंगे?
नहीं ! पर अब लगता है कि गाने ने मुझे ज्यादा लोकप्रिय बना दिया है।
कोई ऐसा अवसर आया हो ,जब आप बहुत उत्साहित हुई हो?
जब संतोष कुर्रे ने मुझे बेहतर गाने और आवाज के लिए मंच प्रदान किया।
ऐसा कोई क्षण जब निराशा मिली हो?
कभी नहीं। मैं कभी निराश नहीं होता।
आपका कोई सपना है जो आप पूरा होते देखना चाहते हो ?
00 मेरा सपना है कि गानों के जरिये लोगो के दिलों में छा जाऊं।

प्रेम के बंधना से काफी उम्मीद है श्वेता शर्मा को

इसी माह आ रही है उनकी दो फि़ल्में 
छालीवुड की चरित्र अभिनेत्री श्वेता शर्मा को अपनी आने वाली फिल्म प्रेम के बंधना से काफी उम्मीदें हैं. श्वेता इस फिल्म में एक खलनायिका की भूमिका में है जिसे उन्होंने बखूबी निभाया है. इस रोल के लिए उन्होंने बहुत ही मेहनत किया है.वे कहती हैं कि इस फिल्म से उन्हें बहुत ही उम्मीदें है क्योकि फिल्म बनी ही ऐसी है कि दर्शकों को जरूर पसंद आएगी। प्रेम के बंधना में उन्होंने जो भूमिका निभाई है वह जरा हटकर है.इस फिल्म में वे अनुज शर्मा के परिवार को तोड़ती हुई नजर आएगी। वे कहती है की इस फिल्म के निर्देशक शिवनरेश केशरवानी है जिन्होंने एक अच्छी फिल्मे बनाई है। इसके पहले भी वे मोहनी, और चंदू अऊ चांदनी जैसी बड़ी फिल्म बना चुके हैं। इस बार फिर छत्तीसगढ़ के सभी बड़े स्टार कास्ट को लेकर प्रेम के बंधना बनायें हैं। इस फिल्म की सभी गाने की रिकॉर्डिंग कटक में पूरी की गयी है जिसमे छत्तीसगढ़ के सभी बड़े गायक गायिका के सांथ बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक उदित नारायण ने भी इस फिल्म के गानों को अपने स्वर से सजाया हैं।फिल्म के एक गाने बैंकाक में शूट किये गए हैं. श्वेता यूं तो करीब 35 फिल्मे कर चुकी है लेकिन यह पहला अवसर जब उनकी दो फिल्मे प्रेम के बंधना और मोर सुंदर छत्तीसगढ़ रिलीज हो रही है.श्वेता हर तरह की भूमिका निभाने में माहिर है। करीब 35 फिल्मो में माँ की भूमिका निभा चुकी श्वेता कहती है कि मन में लगन और दृढ़ इच्छा हो तो कोई भी काम असंभव नहीं होता। छत्तीसगढ़ी फिल्मो में उनकी एंट्री भी नाटकीय ढंग से हुई थी। कोरियोग्राफर मनोजदीप ने उन्हें मंच दिया और फिल्मो में काम करने को प्रोत्साहित किया ,बस फिर क्या था फिल्मो में आ गयी । कम पढ़ी लिखी होने के बावजूद श्वेता ने अपने अभिनय को ऐसे निभाया कि हर तरफ उनके कामों की तारीफ़ होने लगी। निर्देशक एजाज वारसी ने इन्हें भी ब्रेक दिया और आज एक सफल अभिनेत्री है। श्वेता की भूमिका को लोगो ने कई फिल्मो में सराहा लेकिन श्वेता को खुद राजा छत्तीसगढिय़ा में अपनी भूमिका बहुत पसंद है। वे बताती है कि बिना तैयारी के शूटिंग में गयी थी और बेहतर ढंग से भूमिका निभा पाई। डांसिंग से फिल्मो में कदम रखी थी फिर फिल्मो में आई.

यू ट्यूब में छाये सुंदरानी चैनल्स, बनाया कीर्तिमान

बीए सेकण्ड ईयर को एक दिन में पसंद किये 6 लाख लोग
सुंदरानी वीडियो वर्ल्ड का छत्तीसगढ़ में ही नहीं पूरे देश में जलवा है. आज यूं ट्यूब में सुंदरानी के सभी चैनल्स छाये हुए हैं. सुंदरानी चैनल्स ने आज एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. उनके चैनल में फिल्म बीए सेकण्ड ईयर को एक ही दिन में 6 लाख लोगों ने देखा है. यह अपने आप में एक नया रिकार्ड है. इससे एक बात और अच्छी कही जा सकती है कि छत्तीसगढ़ी फिल्म को लोग देखने लगे हैं भले ही फिल्मो को टाकीजों में रिस्पांस नहीं मिलता हो पर यूं ट्यूब में यहां की फिल्मे खूब देखी जा रही है. फिल्म बीए सेकण्ड ईयर के निर्माता निर्देशक हैं श्री प्रणव झा जो काफी मंजे हुए निर्देशक हैं. उनकी सभी फिल्मे अब तक हिट रही है.फिल्म बीए फर्स्ट ईयर भी काफी हिट रही है. श्री झा को बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड भी मिल चुका है. फिल्म बीए सेकण्ड ईयर को 6 लाख व्यूवर मिलने के बाद मुम्बई की कई कंपनियों की नजर अब छत्तीसगढ़ पर है. यह इस राज्य के लिए अच्छी खबर है. छालीवुड के दिन आने वाले समय में और अच्छा होगा। टी सीरीज, समारू, विनस जैसी कंपनियां जल्द ही छत्तीसगढ़ का रुख करने वाली हैं.

शुक्रवार, 29 सितंबर 2017

फ़िल्मी खबरें

छत्तीसगढ़ की प्रिया की छोटे परदे पर धूम
छत्तीसगढ़ की बेटी प्रिया शर्मा आज छोटे परदे पर अपने अभिनय का जादू बिखेर रही है। सीआईडी जैसे धारावाहिक में काम करना सबका सपना होता है प्रिया को मुम्बई जाते ही सीआईडी में काम करने का मौका मिला. ससुराल सिमर का, अकबर बीरबल, जय श्री अग्रसेन जैसी शारावाहिक कर रही प्रिया का कहना है कि लोग मुझे मेरे अभिनय से पहचाने बस यही तमन्ना है। वे कहती है कि छत्तीसगढ़ी फिल्मो के लिए राज्य सरकार को बेहतर से बेहतर करना चाहिए। प्रिया को दु:ख इस बात का है कि आज के युवा अपनी भाषा के प्रीति रुचि नहीं रखते।
त्रिवेणी अब 9 नवंबर को आएगी
पीवीबी के बैनर तले बनी फिल्म त्रिवेणी अब 9 नवंबर को रिलीज होगी।पहले यह फिल्म आज यानी 29 नंवंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर बोर्ड ने खूनखराबे वाली दृश्य पर आपत्ति जताई है. निर्माता चंद्रशेखर
चौहान भी उस दृश्य को हटाने के लिए तैयार नहीं है और सेंसर बोर्ड से टकराने के मूड में है.यह फिल्म महिला प्रधान है,जिसमे महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों को दर्शाया गया है. प्रताडि़त महिलाओं पुरुषों को सबक सिखाती है. फिल्म में चंद्रशेखर चौहान, डॉ अजय सहाय, उषा विश्वकर्मा, पूजा देवांगन, मेहर, अहाना दिखाई देंगे। फिल्म का डायरेक्शन एजाज वारसी का है.
डिब्बे में गयी शीतला माई
डायरेक्टर मनोजदीप के निर्देशन में बन रही जय शीतला माई एक बार फिर डब्बे में चली गयी. लगता है शीतला माई छालीवुड से नाराज है क्योकि जब जब फिल्म बनने को आई तब तब फिल्म का काम रूका। डायरेक्टर मनोजदीप ने जब पहली बार शीतला माई की शूटिंग शुरू की तब कहानीकार और स्क्रिप्ट लेखक ने आपत्ति की. मनोजदीप ने फिर इसे बंद कर नई कहानी लेकर शीतला माई की शूटिंग शुरू। अब कलाकारों के बीच मतभेद होने के कारण यह फिल्म बंद हो गयी. इसकी काफी शूटिंग हो चुकी है.अब आगे इसकी शूटिंग होने की संभावना लगभग ख़त्म हो गयी है. इस फिल्म में जीत शर्मा, राजेश पंडया, दिव्या यादव, ज्योति वैष्णव, श्वेता शर्मा कलाकार है.
आशीष शेंद्रे छाये रहें साल भर
छालीवुड के सीनियर कलाकार आशीष शेंद्रे मनोज वर्मा की फिल्म भूलन द मेज करने के बाद साल भर छाये रहेंगे। वे अपने अभिनय से काफी संतुष्ट हैं। वे एक मंजे हुए कलाकार है उन्हें कला अपने पिताजी से विरासत में मिली है। आशीष शेंद्रे के नाम कई हिट फिल्मे है। वे हर प्रकार की भूमिका को निभाने में माहिर है। वे छालीवुड के कादर खान है। छत्तीसगढ़ी फिल्मों में अपनी अभिनय का लोहा मनवा चुके अभिनेता आशीष शेंद्रे की तमन्ना है कि हिन्दी फिल्मो में भी अभिनय करने की है। भूलन को वे अपने जिंदगी का सबसे बेहतरीन उपलब्धी मानते हैं। साल 2017 में सबसे व्यस्त रहने वाले कलाकार आशीष शेंद्रे ही हैं.
दो बहनों की कहानी है मोर मया ला राखे रहिबे
छत्तीसगढ़ी एवं भोजपुरी में बनकर तैयार फिल्म मोर मया ला राखे रहिबे एक पारिवारिक फिल्म है जिसमे दो बहनों की कहानी को बेहतर ढंग से चित्रित किया जाएगा। यह फिल्म अगले महीने रिलीज होने जा रही है। बाबी खान , राजेश नायक, अक्षरा सिंह, प्रतिभा पांडे, शैलेन्द्र साव , शैलेन्द्र भट्ट, श्वेता शर्मा, ललित उपाध्याय एवं अनुराधा दुबे मुख्य भूमिका में है। भोजपुरी में अविनाश मिथलेश और छत्तीसगढ़ी में राजेश नायक इस फिल्म का निर्देशक हैं। एबी फिल्म्स के बेनर तले बनी इस फिल्म के कैमरामेन तोरण राजपूत हैं। इस फिल्म के ड्रामा पोरशन की शूटिंग तरपोंगी में और क्लाईमेक्स की शूटिंग माढर में हुई है। फिल्म के सहायक निर्देशक भूपेन्द्र चंदनिया है।
सजना साथ निभाबे में एलीना
छत्तीसगढ़ी फिल्म सजना साथ निभाबे में छालीवुड की नायिका एलीना डेविड मसीह भी नजर आयेंगी। इस फिल्म की अधिकाँश शूटिंग डोंगरगढ़ में की गयी हैं। एलीना इस फिल्म में उर्वशी साहू की बेटी की भूमिका में हैं। एलीना को इस फिल्म से बहुत ही उम्मीद है। वे कहती है कि फिल्मों में अपनी भूमिका को इंज्वॉय करती
हूँ। जो भी भूमिका मिलती है उसमे डूब जाती हूँ और दिल से पूरा करती हूँ ताकि लोग मेरे अभिनय को सराहे। बचपन से ही मेरी रूचि कला के क्षेत्र में रही है। मुझे गाने का बहुत शौक था। टीवी रेडियो में गाने देखकर सुनकर मुझे भी वैसे ही बनने की इच्छा होती थी। बचपन से ही उनकी रूचि कला के क्षेत्र में रही है। उन्हें एक्टिं का बहुत शौक था। टीवी देखकर उसे भी वैसे ही बनने की इच्छा होती थी। और आज वे सफलता के मुकाम पर है।