रविवार, 1 सितंबर 2019

लीक से हटकर है ‘रंगोबती’ का सब्जेक्ट

प्रोड्यूसर अशोक तिवारी को निर्देशक पुष्पेंद्र सिंह पर भरोसा
निर्माता अशोक तिवारी को पूरा भरोसा है कि उनकी आने वाली फिल्म ‘रंगोबती’ दर्शकों का मनोरंजन करने में जरूर कामयाब होगी। इसका कारण वे बतातें हैं कि ‘रंगोबती’ का सब्जेक्ट लीक से हटकर है. उन्हें अपने निर्देशक पुष्पेंद्र सिंह पर भी भरोसा है. उनका कहना है- पुष्पेंद्र सिंह ने इस फिल्म के पीछे पूरी ताकत झोंक दी, ताकि कहीं कोई कमी नहीं रह जाए।हीरा फिल्म्स क्रिएशन की फिल्म रंगरसिया’ के बाद अब 13 सितंबर को ‘रंगोबती’ रिलीज होने जा रही है. इसका प्रदर्शन छत्तीसगढ़ के 30 टाकीजों और अधिकाँश मल्टीप्लेक्स में होने
जा रहा है। अशोक तिवारी का कहना है- ‘रंगरसिया’ से ‘रंगोबती’ और कई कदम आगे होगी, इसलिए कि इसका सब्जेक्ट नया है। ‘रंगोबती’ के हीरो अनुज शर्मा हैं, जो पुरुष और स्त्री दोनों की भूमिका में दिखाई देंगे। निर्माता अशोक तिवारी की रूचि शुरू से ही संगीत गीत में रही है. उनके प्रमुख अलबम करेजा मा बान, मान जाही, बबा बीड़ी दे दे, करिया महादेव, पताल जइसन तोर गाल हैं। इसके अलावा अनेक भजन देवी जस गीत भी उन्होंने गाए। वे आकाशवाणी रायपुर के लिए गीत लिखे। गाने भी गाए। माटी मोर मितान नाम से लोक कला मंच बनाया। इसी नाम पर उनकी पहली फिल्म बनी। पहली फिल्म ‘माटी मोर मितान’ का कॉसेप्ट कैसे दिमाग में आया, इस सवाल पर अशोक तिवारी कहते हैं- मेरे मन में अक्सर यह प्रश्न उभरा रहता कि पढ़ लिखकर आदमी नौकरी ही क्यों करे, गांव में रहकर विकास कार्यों एवं खेती-किसानी में क्यों उसका योगदान नहीं होना चाहिए। इसी को ध्यान में रखते हुए ‘माटी मोर मितान’ उन्होंने खुद लिखी। फिल्म बनाने में काफी धन की जरूरत होती है। उन्होंने पहले से तय कर रखा था एक नहीं तीन फिल्में बनाएंगे , जिस दिन ‘माटी मोर मितान’ का मुहुरत हुआ, उस दिन उन्होंने एक नहीं तीन फिल्मों के हिसाब से तीन नारियल फोड़े थे। दूसरी फिल्म ‘रंगरसिया थी’ और अब तीसरी रंगोबती है। रंगरसिया ठीक चली। रंगोबती का भविष्य दर्शकों के हाथ में है। रंगोबती की कहानी उनकी ही लिखी हुई है। पटकथा व संवाद जॉनसन अरुण व पुष्पेंद्र सिंह ने मिलकर लिखे हैं। संगीत सुनील सोनी का है। बेक ग्राउंड म्यूजिक मोहम्मद सिराज ने दिया है। कैमरामेन दिनेश ठक्कर है। कोरियोग्राफी निशांत उपाध्याय की है। मुख्य भूमिका अनुज शर्मा व लेजली त्रिपाठी की है। अन्य प्रमुख कलाकार प्रदीप शर्मा, निशांत उपाध्याय, उपासना वैष्णव, विक्रम राज, राजू पांडे, जॉनसन अरुण, संजना, संगीता निषाद, शैलेन्द्र भट्ट, तरुण बघेल, संतोष यादव, सरला सेन, प्रतिभा चौहान, राजू पांडे, दिनेश मिश्रा, निशा चौबे, रज्जू चंद्रवंशी, टिंकू सहारे, टी.एस. नाग एवं टिकेन्द्र सिंह हैं।
अरुण बंछोर/ केशर सोनकर
(मुस्कान पीआर मीडिया 24x7) 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें