गुरुवार, 4 अप्रैल 2019

बदल गए हैं छालीवुड के सर्वश्रेष्ठ चहरे


मन, मुस्कान, उत्तम  ,नेहा ,जीत शर्मा,  उपासना , विलास ,उर्वशी, रजनीश , निशा चौबे है अब श्रेष्ठ 

छालीवुड में एक से बढ़कर एक कलाकार हैं लेकिन सर्वश्रेष्ठ कलाकारों के चेहरे इस बार बदल गए है। मन कुरैशी सर्वश्रेष्ठ अभिनेता हैं तो उत्तम तिवारी सर्वश्रेष्ठ निर्देशक हैं। हेमलाल कौशल सर्वश्रेष्ठ कॉमेडियन है , तो उर्वशी साहू और उपासना वैषणव सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेत्री हैं। नेहा शर्मा सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री , निशा शर्मा सर्वश्रेष्ठ चरित्र अभिनेत्री ,रजनीश झांजी सर्वश्रेष्ठ चरित्र अभिनेता और विलास राउत सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफर हैं।
   - अरुण बंछोर
----------------------

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता मन कुरैशी

छालीवुड ने इस बार इतिहास रचा। रायपुर से बाहर के कलाकारों ने अवार्ड में बाजी मारी। फिल्म आई लव यू के नायक मन कुरैशी ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड हासिल कर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की । मन कुरैशी ने न केवल बेहतर अभिनय किया बल्कि अपने संवाद और एक्शन से सबका दिल जीत लिया।  छालीवुड स्टारडम ने उन्हें बेस्ट हीरो का अवार्ड दिया तो पूरा हाल तालियों की गडगड़़ाहट से गूंज उठा। मनोज में अपना अवार्ड आई लव यूं की टीम को समर्पित करते हुए कहा की यह मेरे जीवन का अनमोल क्षण है। उन्होंने कहा की हमारी पूरी टीम ने इस फिल्म में बहुत मेहनत की थी। रात दिन हम एक कर दिए थे। हमारी मेहनत आज सफल रही। थैंक्स छॉलीवुड स्टारडम, थैंक्स हमर छालीवुड।

सर्वश्रेष्ठ नायिका मुस्कान साहू 

छालीवुड स्टारडम सिने अवार्ड में मुस्कान साहू को 2018 की सर्वश्रेष्ठ नायिका का अवार्ड दिया गया. फिल्म आई लव यूं के लिए उन्हें यह खिताब मिला है.  छत्तीसगढ़ की नेचुरल व्यूटी क्वीन कहीं जाने वाली मुस्कान साहू छॉलीवुड के लिये कोई नया नाम नहीं है, कई वीडियों एलबम के जरिये उन्होने दर्शकों में अपनी खास पहचान बनाई है। हाल ही में उनकी फिल्म आई लब यू को काफी पसंद किया गया। शायद इसी का परिणाम है कि उनके पास अब फिल्मों की लाइन लगी है। मुस्कान को यूट्यूब पर काफी लाइक मिलते है उनके द्वारा अभिनीत वीडियो एलबम हो या कॉमेडी सीन लाखों बार सोशल मीडिया में देखे जा चूके है। इसके अलावा मुस्कान साहू ने अनेक एलबमों में अपने नृत्य का जादू भी बिखेरा है इसी का परिणाम है कि वो आज छत्तीसगढ़ी सिनेमा जगत में एक खास मुकाम पर है।

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक उत्तम तिवारी 


फिल्म आई लव यू के निर्देशक उत्तम तिवारी  ने भी इस बार इतिहास रचते हुए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवार्ड अपने नाम कर लिया । उनके निर्देशन में बनी यह पहली फिल्म नहीं है और इस फिल्म ने अभिनेता अभिनेत्री डायरेक्टर सहित 14 अवार्ड हासिल कर एक नया कीर्तिमान बनाया है। उत्तम तिवारी ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवार्ड लेने के बाद छालीवुड स्टारडम के मंच से कहा की फिल्म में अवार्ड लेकर मै बहुत ही गर्व का अनुभव कर रहा हूँ। मेरे सारे कलाकारों ने बहुत सहयोग किया जिसके चलते आज मै यह मुकाम हासिल कर पाया हूँ। उन्होंने पुरस्कार स्वीकार करते हुए कहा, मुझे यकीन नहीं हो रहा कि ऐसा हो रहा है। इस पुरस्कार को प्राप्त करना बहुत शानदार अनुभव है। मैं यह पुरस्कार अपनी कास्ट, सहकर्मियों और फिल्म के सदस्यों के साथ बांटना चाहता हूं जिनके कारण यह फिल्म बनी।

सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता हेमलाल कौशल

छालीवुड स्टारडम सिने अवार्ड में हेमलाल कौशल को सर्वश्रेष्ठ कॉमेडियन को अवार्ड  गया है। छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम है हेमलाल कौशल, जिसकी धमक बॉलीवुड में भी सुनाई देती है। जहाँ भी जाते हैं, कुछ न कुछ जुगाड़़ कर ही आते हैं। वे सिर्फ कलाकार नहीं है बल्कि बहुप्रतिभा के धनी है।वे कई फिल्मों में कलाकारों को हंसाते नजर आये हैं.उन्होंने फिल्म आई लव यूं में दर्शकों का अच्छा खासा मनोरंजन किया है.

सर्वश्रेष्ठ सहनायिका

छत्तीसगढ़ी फिल्मो की नीव अदाकारा नेहा शर्मा को इस वर्ष सर्वश्रेष्ठ सहनायिका का अवार्ड मिला। अवार्ड लेने के लिए वह मंच पर आई तो यह उनके लिए  का  खुशनुमा पल था। यह उनकी पहली फिल्म है और पहली ही फिल्म में अपने बेहतर अभिनय के चलते अवार्ड हासिल कर ली है.नेहा शर्मा कहती है कि रोल कोई भी हो उसे जीवंत बनाना ही उनका शौक है। अब वह कुछ हटकर रोल करना चाहती है। वे कहती है कि हमारी इमेज एक साफ सुथरी और आदर्श नायिका की होती है जिसे पूरी तरह भुला कर हमें एक ऐसा किरदार निभाना पड़ता है जो सभी प्रकार के गुण भी दिखा दें और दर्शक भी उसे पसंद करें ।

अन्नू शर्मा खलनायक

छालीवुड स्टारडम सिने अवार्ड में सुंदर मोर छत्तीसगढ़ के खलनायक अन्नू शर्मा ने तमाम बड़े खलनायकों को
पछाड़ते हुए सर्वश्रेष्ठ खलनायक का अवार्ड अपने नाम किया। ये उनकी दूसरी फिल्म थी और अपने बेहतर अभिनय के दम पर अवार्ड हासिल किया। उन्होंने अवार्ड लेने के बाद छालीवुड स्टारडम से कहा कि ये मेरे लिए सुखद क्षण है। किसी  लिए हो यह सबसे बड़ा दिन होता है.

सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफर विलास राउत

कोरियोग्राफर विलास राउत आज किसी परिचय का मोहताज नहीं है। वे जितने अच्छे कोरियोग्राफर है उतने ही अच्छे मेकअप में और कॉस्ट्यूम डिजाइनर भी है।
उन्हें इस साल सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफर का अवार्ड दिया गया। उनका कहना है कि मैंने बहुत संघर्ष किया है। जब मैं शुरू में आया था तो मेरा कोइ ठिकाना नहीं था। फिल्मों में कोरियोग्राफी का मौका मिलने के बाद मेरी जिंदगी बदल गई। वे कहते हैं की आज हर माता-पिता अपने बच्चों को बहुआयामी बनाना चाहते हैं लेकिन करियर की जब बात आती है तो सिर्फ इंजीनियरिंग या डॉक्टरी जैसे बरसों से चले आ रहे रुढि़वादि क्षेत्रों में ही आगे बढऩे पर जोर दिया जाता है। सभी माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा पेंटिंग भी करे, गाए भी, नाचे भी पर करियर की बात आते ही इन क्षेत्रों से मुंह फेर लिया जाता है।यदि गहराई से सोचा जाए तो नाचने-गाने जैसे क्षेत्र में भी अच्छा पैसा और नाम कमाया जा सकता हैं। कोरियोग्राफी आज एक नए और अनोखे करियर के रूप में सामने आया है। इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए अधिक समस्या भी नहीं होती। आपको संगीत के साथ थिरकना पसंद है और शरीर में लचीलापन है तो आपके पास भी एक मौका है कि कोरियोग्राफर बन जाइए।

सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेत्री उर्वशी साहू, उपासना वैष्णव 

छत्तीसगढ़ी फिल्मो की चर्चित नाम है उर्वशी साहू जिन्होंने करीब 60 फिल्मों में माँ और भाभी की भूमिका निभाई है। झन भुलाहू माँ-बाप ला उनकी पसंदीदा फिल्म है। मोर डौकी के बिहाव , ऑटो वाले भांटो , दबंद देहाती और मया 2 में तो उन्होंने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। वहीं उपासना वैष्णव करीब 150 फिल्मे कर चुकी है लेकिन जिस फिल्म में उपासना और उर्वशी की जोड़ी होइती है वह उनके नाम से हिट होती है.ऑटो वाले भांटो फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट हास्य अभिनेत्री का एवार्ड मिला था। अब इस जोड़ी को फिल्म आई लव यूं के लिए अवार्ड मिला है.अवार्ड मिलने के बाद उर्वशी ने कहा कि वो लोककला मंच के कलाकारों के लिए कुछ करना चाहती है और  उसके लिए ही जीना चाहती है । उर्वशी कहती है कि उसे सभी तरह के रोल पसंद है।छत्तीसगढ़ में कलाकारों की भरमार है , जरुरत है उन्हें तराशने की। गाँव गाँव ,गली-गली में कलाकार मिलेंगे , उन्हें फिल्मो में मौका मिलना चाहिए। उपासना कहती है कि अच्छी कहानी हो और अच्छे- अच्छे कलाकार हो तो छत्तीसगढ़ी फिल्मे भी अच्छी चलेंगी। एक्टिंग और डांसिंग उनका शोक है। चुनौतीपूर्ण भूमिका उन्हें बहुत पसंद है।

सर्वश्रेष्ठ चरित्र अभिनेत्री निशा चौबे  

सर्वश्रेष्ठ चरित्र अभिनेत्री का खिताब जीतने वाली निशा शर्मा का यह पहला लेकिन जीवन का सबसे अहम अवार्ड है । छालीवुड स्टारडम ने उन्हें 2018 का सर्वश्रेष्ठ चरित्र अभिनेत्री का अवार्ड दिया। निशा चौबे  ने फिल्म आई लव यूं में ठाकुर की बहन की भूमिका निभाकर एक अलग अध्याय रचा है। वे कहती है कि चरित्न को फिल्म में जीवंत बनाने की पूरी कोशिश करती हूँ। फिल्मो में भूमिका निभाना उन्हें बेहद पसंद है वैसे निशा चौबे  कई फिल्मो में अन्य भूमिका भी निभा चुकी है। उनकी तमन्ना इस भूमिका को लगातार आगे भी जीते रहने की है।

सर्वश्रेष्ठ चरित्र अभिनेता रजनीश झांजी 

छत्तीसगढ़ी फिल्मो के सीनियर कलाकार रजनीश झांजी को इस
वर्ष का सर्वश्रेष्ठ चरित्र अभिनेता का अवार्ड मिला तो पूरा हाल तालियों से गूँज उठा । छालीवुड स्टारडम ने उन्हें बेहतर अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ चरित्र अभिनेता का अवार्ड दिया । अवार्ड लेने के लिए वह मंच पर आये तो यह उनके लिए एक खुशनुमा पल था। उन्होंने अब तक कई फिल्मे की है जिसमे अधिकाँश फिल्मों में वे भाई और पिता की भूमिका में ही है। उसने हिन्दी और भोजपुरी फिल्मे भी की है। छत्तीसगढ़ी फिल्मो में रजनीश झांजी बच्चों पर प्यार लुटाते हुए नजर आते है। इस अवार्ड को उन्होंने  जींदगी का सबसे खूबसूरत संपत्ति बताया है।

रविवार, 24 मार्च 2019

मन और मुस्कान सर्वश्रेष्ठ

छॉलीवुड स्टारडम सिने अवॉड्र्स में फिल्म ''आई लव यू'' का जलवा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीने कलाकारों के लिए छॉलीवुड स्टारडम सिने अवॉड्र्स समारोह एक विशेष मौका लेकर आया। जिसमें 27 कैटेगरी में कलाकारों को अवार्ड दिया गया। वर्ष 2018 के लिए फिल्म ''आई लव यू'' सबसे हिट फिल्म साबित हुई। तो वहीं इसी फिल्म के नायक और नायिका मन कुरैशी और मुस्कान साहू बेस्ट एक्टर के रूप में चयनित किए गए। बॉलीवुड टच पर प्रस्तुत किए गए अवॉर्ड फंक्शन में दिग्गज कलाकारों के साथ नवोदित कलाकारों ने अपनी मौजूदगी की धमक दी।
इसके साथ ही कलाकारों ने अवॉर्ड फंक्शन को काफी सराहा। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में निवास कर रहे कलाकारों का जमावड़ा राजधानी रायपुर में देखते ही बन रहा था। अवॉर्ड कार्यक्रम में 27 कैटेगरी में अवार्ड दिए गए। साथ ही 5 विशेष अवार्ड दिए गए, जिसमें लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड भी शामिल था। इस अवार्ड समारोह की सबसे खास बात यह थी कि फिल्म यूनिट के सबसे नीचे स्तर का व्यक्ति जो स्पॉटबॉय होता है, उसे भी कैटेगरी में शामिल किया गया था। इसके अलावा कॉस्टयूम से लेकर सभी कैटेगरी के अवार्ड समारोह में शामिल किए गए थे।
 समारोह को पूरी तरह से बॉलीवुड टच भी दिया गया था। जिस तरह से बॉलीवुड में अवार्ड का संचालन होता है, उसी को ध्यान में रखकर मंच व्यवस्था भी की गई थी। समारोह में अवार्ड वितरण के साथ-साथ फिल्म से जुड़े गानों पर कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। जिसे देख कर दर्शक दीर्घा ताली बजाने में खुद को नहीं रोक पाए। कई दशकों से प्रदेश के कलाकार छत्तीसगढ़ी फिल्मों में अपने अभिनय का छाप छोड़ रहे हैं। वे सभी कलाकार एक छत के नीचे अवार्ड फंक्शन में दिखाई दिए। साथ ही मंच पर पहुंचकर एक दूसरे पर हंसी ठिठोली करते भी नजर आए। निर्माता-निर्देशक क्षमा निधि मिश्रा ने अपने ही फिल्मों के एक गाने पर अभिनेत्रियों को छेड़ा जिसका दर्शकों ने काफी लुत्फ भी उठाया। छॉलीवुड स्टारडम सिने अवॉर्ड में  बॉलीवुड स्टाइल में प्रदेश के जाने-माने नामित कलाकारों को अवार्ड से सम्मानित भी किया गया। छॉलीवुड स्टारडम सिने अवार्ड में ज्यूरी ने जिस कैटेगरी में अवॉर्ड रखा उस में सर्वश्रेष्ठ फिल्म ''आई लव यू'' ने बाजी मारी। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के रूप में मन कुरैशी को फिल्म ''आई लव यू'' के लिए अवार्ड मिला। वहीं मुस्कान साहू को फिल्म ''आई लव यू'' के लिए सर्वश्रेश्ठ अभिनेत्री का अवार्ड मिला। सर्वश्रेष्ठ चरित्र अभिनेता रजनीश झांजी को फिल्म ''फैमिली नंबर वन'' के लिए पुरस्कृत किया गया। इस तरह से 27 कैटेगरी में कलाकारों को अवार्ड से नवाजा गया। सभी कलाकारों ने मीडिया के सामने अपनी अपनी बात रखी। जिसमें नए कलाकारों से लेकर पुराने कलाकार तक सभी ने इस अवॉर्ड कार्यक्रम को दिल से सराहा।

सबसे लोकप्रिय कलाकार का एवार्ड उपासना रजनीश को


छालीवुड के सीनियर कलाकार उपासना वैष्णव और रजनीश झांजी साल 2018 के सबसे लोकप्रिय कलाकार रहे हैं उन्हें छालीवुड स्टारडम सिने अवार्ड फक्शन में लोकप्रिय अभिनेत्री एवं लोकप्रिय अभिनेता का अवार्ड दिया गया। उपासना वैष्णव का यह लगातार तीसरा वर्ष है जब उन्हें एक्ट्रेस आफ द ईयर का अवार्ड मिला है। यह अवार्ड साल में सबसे ज्यादा फि़ल्म करने वाले कलाकारों को दिया जाता है।




ये रहे सर्वश्रेष्ठ
1. सर्वश्रेष्ठ फिल्म - आई लव यू
2. सर्वश्रेष्ठ अभिनेता - मन कुरैशी (फिल्म- आई लव यू)
3. सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री - मुस्कान साहू (फिल्म- आई लव यू)
4. सर्वश्रेष्ठ निर्देशक -उत्तम तिवारी (फिल्म- आई लव यू)
5. सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता -सुनील तिवारी (फिल्म-राजू दिलवाला)
6. सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री - नेहा शर्मा (फिल्म-दबंग दरोगा)
7. सर्वश्रेष्ठ चरित्र अभिनेता -रजनीश झांजी/जेठू साहू (फिल्म- फेमिली नं. वन)
8. सर्वश्रेष्ठ चरित्र अभिनेत्री -निशा चौबे (फिल्म- आई लव यू)
9. सर्वश्रेष्ठ नए अभिनेता -जीत शर्मा (फिल्न- दबंग दरोगा) भुनेश साहू (सुंदर मोर छत्तीसगढ़)
10. सर्वश्रेष्ठ नई अभिनेत्री -मोनिका शर्मा (फिल्म छग के मंजनू अउ छग की लैला)
11. सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता -हेमलालल कौशल (फिल्म- आई लव यू)
12. सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेत्री -उर्वशी साहू/उपासना वैष्णव (फिल्म- आई लव यू)
13. सर्वश्रेष्ठ खलनायक -अन्नू शर्मा (फिल्म - सुंदर मोर छत्तीसगढ़)
15. सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता -जीत शर्मा (फिल्म - दबंग दरोगा)
16. सर्वश्रेष्ठ बाल अभिनेत्री -सानवी सुंदरानी (फिल्म- आई लव यू)
17. सर्वश्रेष्ठ संगीतकार -सूरज महानंद (फिल्म - आई लव यू)
18. सर्वश्रेष्ठ गीतकार -उत्तम तिवारी (फिल्म- आई लव यू)
19. सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक -अनुराग शर्मा ( (फिल्म- आई लव यू)
20. सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायिका -अलका चंद्राकर (फिल्म - मोर जोड़ीदार)
21. सर्वश्रेष्ठ कहानीकार -उत्तम तिवारी (फिल्म- आई लव यू)
22. सर्वश्रेष्ठ कैमरामेन -सिद्धार्थ राजपूत (फिल्म- मोर जोड़ीदार)
23. सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफर -विलास राऊत (फिल्म- आई लव यू)
24. सर्वश्रेष्ठ फाइट मास्टर -संजू यादव (फिल्म -बंधन प्रीत के/सुंदर मोर छत्तीसगढ़)
25. सर्वश्रेष्ठ सम्पादन -स्वप्निल स्टूडियो (फिल्म- मोर जोड़ीदार)
26 . सर्वश्रेष्ठ मेकअपमैन -मुराद खान (फिल्म- राधे अंगूठा छाप)
27. सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम -लेखाश्री नायक (फिल्म भाई बहिनी एक अटूट बंधन)

० लोकप्रिय अभिनेता (वर्ष 2018) - रजनीश झांजी
० लोकप्रिय अभिनेत्री (वर्ष 2018)- उपासना वैष्णव

रविवार, 19 अगस्त 2018

निर्देशन में महारत हासिल है धर्मेंद्र चौबे को

जाने माने खलनायक अभिनेता , निर्देशक धर्मेन्द्र चौबे अब फिल्मो की मांग है। उन्होंने करीब 25 फिल्मे की है और छालीवुड मे अपनी पहचान बना चुके हैं। रिकार्ड कमाई करने वाली फिल्म राजा छत्तीसगढिय़ा में धर्मेन्द्र चौबे मुख्य खलनायक की भूमिका में है। इतना ही नहीं धर्मेन्द्र चौबे फिल्मो में बुरे इंसान जरूर है पर असल
जिंदगी में वे जिंदादिल इंसान और मिलनसार हैं।उन्होंने बही तोर सुरता म के बाद बंधन पीरित के का बेहतर निर्देशन किया है. यह फिल्म दो हीरो की कहानी है.जिसमे धर्मेंद्र ने कड़ी मेहनत की है.या हम ये कहे की इस फिल्म से उनके तकदीर जुडी है तो कोइ बड़ी बात नहीं होगी। फिल्म "बंधन पीरित के" को बेहतर से बेहतर बनाने की कोशिश की है. इसमें कोई शक नहीं कि धर्मेंद्र चौबे छालीवुड के सबसे सफल निर्देशकों में शामिल हैं। जिनकी हर फिल्म की सफलता की गारंटी होती है। साथ ही इनके कहानी कहने का अंदाज इतना जुदा है.कि फिल्म दर्शकों के दिल में घर कर जाती है। धर्मेंद्र बताते हैं कि  "बंधन पीरित के" में सभी कलाकारों ने काफी मेहनत की है.मुरली आचारी, पूनम मिश्रा, रियाज खान माहिरा ये ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने फिल्म को अपना पूरा योगदान दिया है.सभी कलाकारों का आभारी हूँ. धर्मेंद्र खुद कई फिल्मो में अभिनय किया है.वे जितने अच्छे डायरेक्टर हैं उतने ही अच्छे कलाकार भी हैं.

फिर एक फिल्म की तैयारी में जुटे अभिषेक मूवी प्रोडक्शन हाउस

भोजपुरी और छत्तीसगढ़ी फिल्म तहलका मोर नाव के बना चुके अभिषेक मूवी प्रोडक्शन हाउस फिर एक फिल्म बनाने की तैयारी में जुटे हैं. इस बार भी दोनों ही भाषा में फिल्म बनांयेंगे। यह फिल्म अक्टूबर माह में
बनेगी। साथ ही इस प्रोडक्शन हाउस कुछ एल्बम भी बनाने की तैयारी में है. अभिषेक मूवी प्रोडक्शन हाउस के संचालक श्री अमरनाथ पाठक काफी मेहनती और जूनून के पक्के हैं.वे एक बेहतरीन कलाकार भी हैं.उनके स्टूडियो में कई बड़े फिल्मो के काम हुए हैं.जहां सभी तरह की सुविधाएं हैं. गाने की रिकार्डिंग, शूटिंग, एडिटिंग, डबिंग सब कुछ बड़ी आसानी से किये जा सकते हैं.अभी इस स्टूडियो में और बड़ी बड़ी फिल्मो का काम होने वाले हैं जिसमे भोजपुरी फिल्म एक शमा दो परवाने भी शामिल हैं। वर्तमान में सारी लव यू का काम भी उनके ही स्टूडियो में चल रहा है.इसके पहले श्री पाठक ने भोजपुरी और छत्तीसगढ़ी फिल्म तहलका मोर नाव के बनाई थी जिसमे मुम्बई की प्रीति सिंह मुख्य भूमिका में थी. खुद अमरनाथ पाठक ने पुलिस इन्स्पेक्टर की भूमिका निभाई थी.निर्माता अभिषेक पाठक थे। जाने-माने निर्देशक मिथिलेश अविनाश ने इस फिल्म का निर्देशन किया था। इस फिल्म में 8 गानेथे और सभी गाने बेहद कर्णप्रिय है जिसमे संगीत सूरज महानंद ने दिए थे।

सिंगर से एक्टर बने कृष्णा साहू

सुंदर मोर छत्तीसगढ़ में दिखेगा जलवा 
सिंगिंग से छत्तीसगढ़ी फिल्मो में एक्टर बने  कृष्णा साहू का जलवा फिल्म सुंदर मोर छत्तीसगढ़ में दिखेगा। कृष्णा ने इस फिल्म में कॉमेडियन बनकर लोगों को हसाने की कोशिश की है. अब कितना लोगों का मनोरंजन कर पाएगें  ये तो दर्शक ही बताएँगे। उन्हें इस फिल्म से बहुत ही उम्मीद हैं. वे कहते हैं कि सुंदर मोर छत्तीसगढ़ को दर्शकों के लायक बनाने के लिए हमने बहुत ही मेहनत की है. गाने का मुझे शौक था लेकिन अब एक्टिंग में किस्मत आजमाने मैंने यह फिल्म की है. अब इस क्षेत्र में ही आगे बढूंगा। अब वे लगातार फिल्मे ही करते रहना चाहते हैं। दैनिक राष्ट्रीय हिंदी मेल ने उनसे हर पहलुओं पर बात की।
0 आपको एक्टिंग का शौक कब से है ?
00 मुझे एक्टिंग का शौक बचपन से ही रहा है। जब मै छोटा था तब से कुछ अलग करने की सोच ली थी। मन में लगन हो तो सब संभव है।
0 छालीवुड की क्या सम्भावनाये दिखती है?
00 बेहतर है। आने वाले समय में यहां की फिल्मे बॉलीवुड की तरह ही चलेंगी।यहां फिलहाल दर्शकों की कमी है। लोगो में अपनी भाषा के प्रति वो रूचि नहीं है जो होनी चाहिए और जो दर्शक है उनकी रुझान हिन्दी फिल्मो की ऑर है।
0 तो छालीवुड की फिल्मे दर्शकों को क्यों नहीं खीच पा रही है?
00 क्योकि यहां की फिल्मो में अपनी संस्कृति और मौलिकता की कमी झलकती है। कलाकारों का चयन भी पात्रों के अनुसार नहीं होता।
0 फिर मौका कैसे मिला और आपके प्रेरणाश्रोत कौन है ?
00 एक्टिंग मैंने खुद से सीखा है। मेरा कोई रोल मॉडल नहीं है। गाने से कॅरियर से शुरुवात की है और मेरी पहली फिल्म सुंदर मोर छत्तीसगढ़ है जो बड़े परदे पर आने वाली है। भुवनेश साहू ने मुझे इस फिल्म के लिए ऑफर दिया और आज मै आपके सामने हूँ।
0 कभी आपने सोचा था की फिल्मो को ही अपना कॅरियर बनाएंगे ?
00 हाँ ! शुरू से ही मै एक्टिंग को कॅरियर बनाने की सोचकर चला था। पर गायन के क्षेत्र में चला गया था। इसी लाईन पर काम करता रहूंगा। लगातार काम करूंगा।
0  छालीवुड फिल्मो में आपको कैसी भूमिका पसंद है या आप कैसे रोल चाहेंगे।
00  मैं हर तरह की भूमिका निभाना चाहूंगा ताकि मुझे सभी प्रकार का अनुभव हो। छोटे बड़े सभी रोल मुझे पसंद है। मैं किसी भी भाषा की फिल्म हो जरूर करूंगा।
0 आपका कोई सपना है जो आप पूरा होते देखना चाहती हैं?
00 छालीवुड में कुछ करके दिखाना चाहता हूँ। अब लगातार फिल्मो में ही काम करते रहने की तमन्ना है। 

लोग मुझे बेस्ट एक्टर के रूप में ही पहचाने - महावीर

छत्तीसगढ़ी फिल्मो को बढ़ावा देना जरूरी 
छत्तीसगढ़ी फिल्मो में नया नाम है महावीर सिंह चौहान,जिन्होंने कुछ ही फिल्मो में अपने अभिनय से निर्माता निर्देशकों का दिल जीत लिया है। उनका कहना है कि लोग मुझे बेस्ट एकत्र के रूप में ही पहचाने। वे कहतें हैं कि छत्तीसगढ़ी फिल्मो का भविष्य काफी अच्छा है। छत्तीसगढ़ी फिल्मों में शानदार भूमिका निभाने वाले महावीर कहते हैं कि सरकार को भी छालीवुड की ओर ध्यान देना चाहिए जिससे कलाकारों का भला हो सके।उन्हें एक्टिंग का शौक बचपन से ही रहा है। स्कूल में नाटकों में भाग लिया करता था फिर फिल्मो में आये । उनका कहना है कि जब जब टीवी देखता था तब तब मुझे लगता था कि मुझे भी कुछ बनना चाहिए । छालीवुड की सम्भावनाओ पर महावीर कहतें हैं कि आने वाले समय में यहां की फिल्मे बॉलीवुड की तरह ही चलेंगी।यहां फिलहाल दर्शकों की कमी है। लोगो में अपनी भाषा के प्रति वो रूचि नहीं है जो होनी चाहिए और जो दर्शक है उनकी रुझान हिन्दी फिल्मो की ऑर है।
छालीवुड की फिल्मे दर्शकों को क्यों नहीं खीच पा रही है इसका कारण है कि यहां की फिल्मो में बहुत सारी कमियां दिखती है। दूसरी ओर लोगो को छत्तीसगढ़ी फिल्मो के बारे में बताया जाना चाहिए। महावीर का कोई रोल मॉडल नहीं है। उन्होंने कई फिल्मे कर ली है। ड्रामा करने के बाद लोगो ने उनका अभिनय देखा और फिल्मो में मौका दिया। कभी आपने सोचा था की फिल्मो को ही अपना कॅरियर बनाएंगे ? इस प्रश्न का जवाब था नहीं। शुरू से ही मै एक्टिंग को कॅरियर बनाने की नहीं सोचा था। अब फिल्मो में आ गया हूँ तो इसी लाईन पर काम करता रहूंगा। मैं हर तरह की भूमिका निभाना चाहूंगा , लेकिन निगेटिव रोल पसंद है। सरकार से उन्हें अपेक्षाएं हैं. वे कहते है कि सरकार छालीवुड की मदद करे। टाकीज बनवाए, नियम बनाये। छत्तीसगढ़ी फिल्मो को सब्सिडी दें ताकि कलाकारों को भी अच्छी मेहनताना मिल सके। महावीर का कहना है कि छालीवुड में कुछ करके दिखाना चाहता हूँ। अब लगातार फिल्मो में ही काम करते रहने की तमन्ना है। मै चाहता हूँ कि लोग मुझे बेस्ट एक्टर के रूप में लोग जानें।

अगस्त में छत्तीसगढ़ी फिल्मों की मारामारी

चार फिल्मो की रिलीजिंग तारीख तय 
अगस्त महीना को छत्तीसगढ़ी फिल्मों के लिए जाना जाएगा। अब तक के इतिहास में ऐसा कोइ महीना नहीं है जिसमे चार छत्तीसगढ़ी फिल्मे रिलीज हुई हो लेकिन अगस्त 2018 में ऐसा होने जा रहा है जो अपने आप में एक रिकार्ड होगा। 3 अगस्त को आई लव यू , 10 अगस्त को दबंग दरोगा , 24 अगस्त को
तोर मोर यारी एवं 31 अगस्त को बंधन प्रीत के रिलीज होने जा रही है. इसके अलावा प्रेम अमर हे भी इसी माह आने की संभावना है.आईये इन फिल्मो के बारे में हम विस्तार से जाने।
आई लव यू 
वीडियो वर्ल्ड के संचालक मोहन सुंदरानी की यह फिल्म कम लागत में बड़े कलाकारों को लेकर बनाई गयी है जिसमे सभी कुछ मसाला डाला गया है. कांकेर के हसीनवादियों में शूट की गयी आई लव यू एक अलग कहानी पर बनी है. तीन नायिका अनिकृति चौहान, सोनाली सहारे और मुस्कान साहू है नायक मन कुरैशी है। फिल्म आई लव यू कम बजट की एक ऐसी फिल्म है जिसमें सभी स्टार कास्ट है और बेहतरीन स्टोरी पर बनी चर्चित फिल्म है।  एक्शन, मारधाड़, हास्य, रोमांस दर्शकों को देखने को मिलेगा। फिल्म बड़ी इसलिए है कि यह एक बेहतर कहानी पर बनी स्टार कलाकारों से भरा है। इस फिल्म का आकर्षण होगी सान्वी सुंदरानी।
दबंग दरोगा
सुपर स्टार अनुज शर्मा अभिनीत छत्तीसगढ़ी फिल्म दबंग दरोगा भी अब रिलीजिंग के लिए तैयार हैं.इस फिल्म में उनकी दबंगई दिखाई गयी है. उनके अलावा जीत शर्मा, नेहा शर्मा रीमा सिंह मुख्य भूमिका में है.यह फिल्म बेहतरीन कहानी पर दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखकर बनाई गयी है.इस फिल्म से छालीवुड को बहुत ही उम्मीद है. बड़े बजट की फिल्मो में से यह फिल्म भी एक है.अनुज शर्मा का छालीवुड में अपना एक मुकाम है। उनके नाम से ही फिल्म चलती है. वहीं रीमा भी एक अच्छी कलाकार है.2015 में उन्हें बेस्ट अभिनेत्री का अवार्ड मिल चुका है.
तोर मोर यारी
अजय त्रिपाठी निर्मित इस फिल्म के निर्देशक प्रिंस विकास है.यह फिल्म भी बड़े बड़े कलाकारों से सजी हुई है. दो दोस्त एजाज वारसी और पुष्पेंद्र सिंह प आधारित है. निर्माता अजय त्रिपाठी ने भी इस फिल्म में अपना अभिनय दिखाया है.तान्या तिवारी अभिनेत्री है जिन्हने इस फिल्म में बहुत ही पसीना बहाया है. यह उनकी पहली छत्तीसगढ़ी फिल्म थी. यह बात और है की बाद में बनी उनकी कुछ फिल्मे पहले रिलीज हो गयी.डॉ अजय सहाय,  वैषणव, पुष्पांजली शर्मा , आशीष शेंद्रे जैसे कलाकार इस फिल्म में हैं.
बंधन प्रीत के
पारिवारिक फिल्म बंधन प्रीत के एक ऐसी फिल्म है जो रिलीज होने से पहले ही चर्चा में है. निर्देशक धर्मेंद्र चौबे ने इस फिल्म पर कड़ी मेहनत की है. वे जितने अच्छे निर्देशक है उतने ही अच्छे कलाकार भी है.दो हीरो को लेकर बनी इस फिल्म की कहानी नई है और दर्शकों को पसंद आएगी ऐसी आशा है. फिल्म स्टार कलाकारों से भरी हुई है. इसकी पूरी शूटिंग भिलाईनगर में ही हुई है.रियाज खान और के मुरली इस फिल्म के नायक हैं.